फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes: महिला- मेरा वजन कैसे कम होगा? पति ने बताया गजब का उपाय

Fri, 24 Nov 2023 11:50 AM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
Hindi Jokes: हर इंसान के लिए हंसना-मुस्कुराना बहुत जरूरी होता है। दिनभर के काम से खाली होने के बाद आपको अपने मन को तरोताजा करने के लिए हंसना जरूर चाहिए। इससे आपकी दिनभर की थकान दूर हो जाती है। साथ ही तनाव जैसी समस्या भी नहीं होती है। हंसने से आपका मन प्रसन्न रहता है और आप तरोताजा महसूस करते हैं। हंसने के कई तरीके हैं, लेकिन आप जोक्स और चुटकुले पढ़कर भी हंस सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन कुछ वायरल जोक्स लेकर आते हैं। आज भी कुछ चटपटे चुटकुले (Viral Jokes in Hindi) लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो बिना देर किए आइए शरू करते हैं हंसने-हंसाने का मजेदार सिलसिला.. 

पत्नी- मैं हमेशा के लिए घर छोड़ कर जा रही हूं.
पति- मैं भी बंगाली बाबा के पास जा रहा हूं.
पत्नी- मुझे मांगने के लिए...
पति- नहीं, ये बताने के लिए की कृपा आनी शुरू हो गई है...!!
फिर पति की हुई जो धुनाई...
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
महिला- मेरा वजन कैसे कम होगा?
पति- अपनी गर्दन को रोजाना दाएं बाएं हिलाती रहो.
महिला- किस समय?
पति- जब कोई खाने को पूछे!
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर- क्लास में लड़ाई क्यों नहीं करनी चाहिए..?
पप्पू- क्योंकि पता नहीं एग्जाम में कब किसके पीछे बैठना पड़ जाए.
ये सुनते ही टीचर की बोलती हो गई बंद!

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पप्पू- अगर कोई गलती हो जाए तो पता है क्या करना चाहिए?
गप्पू- क्या...?
पप्पू- शांति से बैठकर सोचना चाहिए कि नाम किसका लगाना है...!
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
शादी को समझने के लिए एक वैज्ञानिक ने शादी कर ली...
अब उसको ये समझ में नहीं आ रहा कि विज्ञान क्या होता है...!!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें