फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: जब पति ने लगाया फोन, लेकिन पत्नी की आवाज सुनकर लग गया सदमा

Fri, 24 Nov 2023 11:42 AM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : amar ujala
Jokes: हम सभी के जीवन में हंसी का एक बड़ा महत्व है। हमारी मुस्कुराहट सामने वाले के चेहरे की मुस्कान की वजह भी बन सकती है। हंसने से हमारे अंदर सकारात्मकता आती है, जो बड़ी से बड़ी समस्या को आसानी से पार करने में हमारी मदद करती है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो आपका मन प्रसन्न रहता है। मन प्रसन्न रहने से आपके मन से नकारात्मक ख्याल दूर चले जाते हैं। इसकी वजह से हम मानसिक तनाव से भी दूर रहते हैं। हंसने के लिए आप जोक्स और चुटकुलों की भी मदद ले सकते हैं। आज हम आपको हंसाने के लिए कुछ स्पेशल जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए पढ़ते हैं मजेदार चुटकुले और खिलखिला कर हंसते हैं।

टीटू की दो करोड़ की लॉटरी निकली
लॉटरीवाला- आपको टैक्स काटकर 1.75 करोड़ मिलेंगे
टीटू- ये गलत बात है, मुझे पूरे 2 करोड़ दो
नहीं तो मेरे टिकट के 100 रुपये वापस करो।
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पति- जान, मैंने सोचा तुम मुझे मिस कर रही होगी, तो कॉल कर लूं।
पत्नी- अच्छा! अभी सुबह जो लड़ाई हुई थी, तो वो क्या था?
पति एकदम शांत...मन ही मन बोला- अरे यार, ये तो घर पर लग गया...!!
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
दो लड़कियां बस में सीट के लिए लड़ रही थी
कंडक्टर- अरे क्यों लड़ रही हो,
जो उम्र में सबसे बड़ी है वो बैठ जाए
फिर क्या, पूरे रास्ते दोनों खड़ी ही रहीं।

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पप्पू- जानता है सगाई और शादी के बीच में थोड़ा समय क्यों रखा जाता है?
टीटू- क्यों?
पप्पू- ताकि कोई ये न कह सके कि मुझे दुर्घटना से बचने का मौका नहीं दिया गया..!!
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी - मैं तुम्हें कितनी अच्छी लगती हूं?
पति - बहुत ज्यादा।
पत्नी - फिर भी बताओ कितनी?
पति - इतनी कि मन करता है तुम्हारे जैसी एक और ले आऊं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें