फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Jokes: संता- यार मेरी बीवी गुस्सा बहुत करती है, बंता की बात सुनकर नहीं रोक पाएंगे हंसी

Tue, 17 Oct 2023 04:36 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
Viral Jokes: अगर आप नियमित रूप से सुबह और शाम हंसते हैं, तो मानसिक तनाव और चिंता करने की वजह से होने वाली घातक बीमारियां दूर रहती हैं। इसलिए इंसान के लिए हंसना बेहद जरूरी है। इंसान कभी भी हंस सकता है। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में बेहद मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए ऐसे मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। 

एक आदमी काम पर से थक हार कर घर आया।
पत्नी ने पानी का गिलास दिया,
तभी बेटा मार्कशीट लेकर अपने पिता के पास पहुंचा।
साइंस-39, इंग्लिश- 46, मैथ्स- आगे कुछ पढऩे से पहले आदमी: ये माक्र्स आए हैं, गधे शर्म नहीं आती?
नालायक है तू नालायक।
पत्नी- अरे आप सुनो तो...
आदमी- तू चुप बैठ।
तेरे लाड़-प्यार ने ही बिगाड़ा है इसे नालायक,
अरे तेरा बाप दिन भर मेहनत करता है और तू ऐसे माक्र्स लाता है।
लड़का चुपचाप गर्दन नीचे किए।
पत्नी- अरे सुनो तो...
आदमी- तू चुप कर. एक शब्द भी मत बोल, आज बताता हूं इसे।
पत्नी इस बार तेज आवाज में: अरे सुनो पहले।
सुबह अलमारी साफ करते वक्त मिली थी, ये आपकी मार्कशीट है।
फिर भयानक सन्नाटा।
 
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
हाईस्कूल में पढ़ने वाली दो लड़कियां आपस में बातें कर रही थीं। 
पहली लड़की- यार, मेरे पापा ने कहा है कि इस बार अगर परीक्षा में फेल हुई तो तेरी शादी कर दूंगा।
दूसरी लड़की- तो तुमने कितनी तैयारी की है? 
पहली लड़की- बस, रिसेप्शन की ड्रेस लेनी बाकी है.... 
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : Twitter
एक बार पिंकी ऑटो में बैठकर कहीं जा रही थी। 
थोड़ी देर बाद उसने अपना एक पैर ऑटो से बाहर निकाल लिया। 
ऑटो वाला बोला- मैडम, पैर अंदर कर लो।
पिंकी ने जवाब दिया- तुम चुप करो, मुझे हाथी को लात मारनी है उसने कल मुझे आंख मारी थी...

Jokes in Hindi: पत्नी से पति- दिल तो दिया है और क्या चाहिए, फिर जो हुआ जानकर कंट्रोल नहीं होगी हंसी

 

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
संता- यार मेरी बीवी गुस्सा बहुत करती है 
बंता- मेरी भी पहले करती थी, अब नहीं करती, 
संता- तुमने क्या इलाज किया? 
बंता- एक दिन गुस्से में थी, मैंने कह दिया कि बुढ़ापे में गुस्सा आ ही जाता है 
बस वो दिन है और आज का दिन है, तेज़ आवाज़ में भी बात नहीं करती!

Funny Jokes: लड़की और दुकानदार की बातें पढ़कर हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
वोटर- यह जो आप उंगली पे स्याही लगाते हो…ये कितने दिन में निकलेगी?
मतदान अधिकारी- करीब 4 महीने में। 
वोटर (सिर आगे करते हुए)- यार मेरे सिर में लगादे। 
डाई सिर्फ 15 दिन ही चलती है....
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें