Viral Jokes: हर इंसान को सेहतमंद रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी होता है। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों पर तनाव हावी होता जा रहा है। अगर हम सभी को मानसिक तनाव से बचना है, तो कम से कम दिन में एक बार जरूर हंसना चाहिए। हंसने से हमारे शरीर में रक्त प्रवाह बढ़ता है जिससे हम दिल से जुड़ी बीमारियों से बच सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं कुछ मजेदार चुटकुले और जोक्स, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो किस बात की देर आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला।
एक पति-पत्नी शहर के जाने-माने डैंटिस्ट के पास पहुंचे।
पत्नी- डॉक्टर साहब दांत निकलवाना हैं। जरा जल्दी में हूं इसलिए बिना किसी पेन किलर का प्रयोग किए दांत को जल्द से जल्द उखाड़ डालिए।”
डैंटिस्ट- अरे वाह! आप तो बहुत बहादुर महिला हैं, दिखाइये तो जरा, कौन सा दांत निकलवाना है।
पत्नी ने पास बैठे पति से कहा, ऐ जी जरा मुंह खोलो और डॉक्टर साहब को दांत दिखाओ।