वर्तमान समय में लोगों के जीवन में इतनी भागदौड़ रहती है कि हर इंसान तनाव में रहता है। घर से लेकर काम-काज तक कोई न कोई समस्या होती ही है। ऐसे में इंसान के पास हंसी-मजाक का तो समय ही नहीं मिल पाता है। इसीलिए अगर हमें तनाव से कुछ समय के लिए छुटकारा चाहिए तो जीवन में हंसना और मुस्कुराना बहुत जरूरी है। हर इंसान को चाहिए कि वो अपने मित्र और परिवार के सदस्यों के साथ कुछ देर हंसी-मजाक करे। हंसने के बहुत से तरीके हैं आप अपने बीते हुए अच्छे दिनों को याद करके हंस सकते हैं। कुछ कॉमेडी मूवी या वीडियो देख सकते हैं या फिर मजेदार जोक्स या चुटकुले पढ़ सकते हैं। ऐसे में आपको हंसाने के लिए हम लेकर आए हैं कुछ मजेदार जोक्स जो खुल कर हंसने में आपकी मदद करेंगे.......
पिंकी अपने पति से - ये जो तुम रोज फेसबुक पर रोमांटिक शायरियां लिखते हो कि 'ये तेरी जुल्फें है जैसे रेशम की डोर'
ये किसके लिये लिखते हो ?
सोनू - पगली तेरे लिये ही लिखता हूँ, मेरी जानू !
पिंकी - तो फिर वो ही रेशम की डोर कभी दाल में आ जाती है तो इतना चिल्लाते क्यों हो...