फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Latest Jokes in Hindi: वैलेंटाइन डे पर ब्वॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड से कही ऐसी बात, जानकर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Mon, 07 Feb 2022 03:55 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
जोर जोर से हंसने से एंडोर्फिन हार्मोंस का स्राव होता है जिससे मस्तिष्क में ऐसे भाव आते हैं कि आप पूरी तरह स्वस्थ और खुशहाल हैं। इससे तनाव और चिंता जैसी परेशानियां धीरे-धीरे कम होती जाती हैं। योग गुरु और हेल्थ एक्सपर्ट भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले जो आपको हंसा हंसाकर कर देंगे लोटपोट। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

संता और बंता एक बैंक में नौकरी करते थे एक दिन उस बैंक में चोर घुस गए।

 उन्होंने पूरा बैंक लूट लिया और फिर सभी कर्मचारियों को खड़े होने को कहकर उनके पर्स घड़ियां और कीमती चीजें छीनने लगे।

संता बंता भी उसी लाइन में खड़े थे तभी संता ने बंता के हाथों में कुछ पकड़ाया

बंता फुसफुसाते हुए ये क्या है?”

संता- वो 1000 रूपए है जो मैंने तुमसे उधार लिए थे।
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
ब्वॉयफ्रेंड- तुम्हारी आंखें कितनी हसीन हैं।

गर्लफ्रेंड- छोड़ो ना।

ब्वॉयफ्रेंड- तुम्हारे बाल कितने खूबसूरत है।

गर्लफ्रेंड- छोड़ो ना।

ब्वॉयफ्रेंड- तुम्हारे गाल कितने गुलाबी है।

गर्लफ्रेंड- छोड़ो ना।

ब्वॉयफ्रेंड- अरे इतनी देर से लम्बी-लम्बी तो छोड़ रहा हूं… और कितनी छोड़ूं मेरी मां। 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
संता अपनी पत्नी पिंकी और नवजात बच्चे को अस्पताल से घर लेकर आया।

पिंकी- बच्चे ने गिला कर दिया है इसका डाइपर बदल दो।

संता- अभी मैं बिजी हूं, अगली बार पक्का।

थोड़ी देर बाद जब बच्चे ने फिर गिला किया तो पिंकी ने फिर से संता से कहा….

संता ने मासूमियत से पिंकी की तरफ देखकर कहा- मैंने यह नहीं कहा था कि अगला डाइपर, मैंने तो यह कहा था कि जब अगला बच्चा होगा तब मैं पक्का करूंगा।

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock

संता ने पूछा बंता से 

बंता भईया जिसको सुनाई नहीं देता, उसको क्या कहते हैं?

संता बोला- कुछ भी कह लो भईया जब उसे सुनाई ही नहीं देता।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
संता- मेरी बीवी इतना मज़ाक करती है कि क्या बताऊं।

बंता- कैसे ?

संता- कल मैंने उसकी आंखों पर हाथ रख कर पूछा

मैं कौन? तो वो बोली “दूध वाला।”
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें