Viral Jokes: आज के समय में स्वस्थ रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। अगर हंसी को हम अपनी दिनचर्या में शामिल कर लेते हैं, तो हमारा मन प्रसन्न रहता है और हम तरोताजा महसूस करते हैं। अगर हम हंसते रहते हैं, तो हमारा बुरा समय भी जल्दी बीत जाता है। इसके चलते हम मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से भी बच सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन नए-नए जोक्स लेकर आते हैं। आज भी कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे, तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
पप्पू- भईया यहां स्कूटर स्टैंड कहां है?
गप्पू- सर पहले आप मुझे अपना नाम बताओ ?
पप्पू- मेरा नाम पप्पू है।
गप्पू- अब अपने माता पिता का नाम बताओ?
पप्पू- मुझे पिक्चर देखने जाना है,
आप मेरा समय बर्बाद किए बिना जल्दी बताइये स्कूटर स्टैंड कहां हैं?
गप्पू- तभी तो बोल रहा हूं, जल्दी बताओ।
पप्पू- मेरी माता का नाम मीना देवी है, और वो टीचर है।
मेरे पिता का नाम सुरेश शर्मा है, और वो वकील हैं।
गप्पू- सब पढ़े लिखें है।
पप्पू- हां, अब तो बताओ भाई स्कूटर स्टैंड कहां है?
गप्पू- पढ़े लिखे मा बाप की औलाद स्कूटर स्टैंड स्कूटर के नीचे होता है।