फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Jokes: पार्टी में पप्पू ने एक लड़की से पूछा- आपकी टी-शर्ट से क्या चीज हटानी है, जवाब सुनकर हो गया बेहोश

Wed, 05 Jan 2022 04:16 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
जोक्स - फोटो : iStock
इंसान के लिए हंसना बेहद जरूरी है, क्योंकि सेहत के लिए हंसी फायदेमंद है। अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो दिन में एक बार जरूर जोर जोर से हंसे। हंसने के लिए इंसान को किसी खास मौके की जरूरत नहीं होती है। अगर आप हंसी नहीं आ रही है, तो आप जोक्स और चुटकुले पढ़कर हंस सकते हैं। इसलिए हम आपके लिए वायरल जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। 

पति- तुम मेरी फिल्म में काम करोगी ?

पत्नी- हां करूंगी। क्या करना होगा ?

पति- कुछ नहीं बस नदी में जाकर खड़ी हो जाना।

पत्नी- फिल्म का नाम क्या है ?

पति- गई भैंस पानी में।

पत्नी तिलमिलाकर रह गई। फिर बोली- तुम मेरी फिल्म में काम करोगे?

पति- हां, क्या करना है?

पत्नी- बस घर जाना है, फिर वापस यहीं नदी किनारे आना है।

ऐसा दो तीन बार करना है।

पति- ठीक है। पर फिल्म का नाम क्या है?

पत्नी- धोबी का कुत्ता न घर का न घाट का !!!
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
जोक्स - फोटो : iStock
पिता (बेटे से)- देखो बेटे, जुआ नहीं खेलते।

यह ऐसी आदत है कि यदि इसमें आज जीतोगे तो कल हारोगे, परसों जीतोगे तो उससे अगले दिन हार जाओगे।

बेटा- बस, पिताजी। मैं समझ गया, आगे से मैं एक दिन छोड़ कर खेला करूंगा !
विज्ञापन

3 of 6
जोक्स - फोटो : iStock
एक शानदार पार्टी चल रही थी।

तभी एक सुन्दर सी लड़की पप्पू के पास आई।

बोली- मेरे हाथ में खाने की प्लेट है तो क्या आप,

मेरी टी-शर्ट से एक चीज़ हटा सकते हैं,

पप्पू (खुश होकर)- हां बोलो क्या हटाना है?

लड़की- अपनी कुत्ते जैसी नजर।

पप्पू बेहोश

4 of 6
जोक्स - फोटो : iStock
एक शराबी छत से नीचे गिर गया।

सब लोग आए और पूछने लगे क्या हुआ??

शराबी- पता नही भाई...

मैं भी जस्ट अभी नीचे आया हूं
विज्ञापन

5 of 6
जोक्स - फोटो : iStock
पति व्हिस्की का एक ग्लास बनाता है...

और पत्नी से कहता है- लो पियो इसे।

पत्नी व्हिस्की चखती हैं,

फिर कहती है- छी-छी कितनी कड़वी है...

पति -और तू सोचती है कि मैं रोज अय्याशी करता हूं...

जहर का घूंट पिता हूं जहर का...
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जोक्स - फोटो : Istock

एक शानदार पार्टी चल रही थी।

तभी एक सुन्दर सी लड़की पप्पू के पास आई।

बोली- मेरे हाथ में खाने की प्लेट है तो क्या आप,

मेरी टी-शर्ट से एक चीज़ हटा सकते हैं,

पप्पू (खुश होकर)- हां बोलो क्या हटाना है?

लड़की- अपनी कुत्ते जैसी नजर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें