Majedar Chutkule in Hindi: जिस तरह अच्छी हवा और अच्छा खानपान स्वस्थ रहने के लिए बहुत जरूरी होता है। उसी प्रकार हमारी हंसी भी हमें सेहतमंद रखने में बड़ी भूमिका निभाती है। यही वजह है कि लोगों को सुबह-शाम हंसने की सलाह दी जाती है। अगर आप भी नियमित रूप से हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। हंसने से हमारा मन खुश रहता है और हमारे अंदर सकारात्मकता आती है। इसलिए हम आपके लिए रोजाना कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आते हैं। आज भी हम आपके लिए धमाकेदार जोक्स लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
संता बड़ा परेशान था, बेचारे की शादी जो नहीं हो रही थी।
हर बार शादी होते होते टूट जाती।
सारे दोस्तों से पूछ लिया, लेकिन कोई समाधान नहीं मिला।
बेचारा एक दिन एक पंडित जी के पास पहुंच गया और बोला-
पंडित जी कोई उपाय बताए मेरी शादी नहीं हो रही हमेशा टूट जाती है।
पंडित जी ने कहा- शादी हो जाएगी, लेकिन सबसे पहले तुम लोगो से सदा सुखी होने का आशीर्वाद लेना बंद करो।