फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Jokes in Hindi: सोनू के पास फोन आया और बोलते ही पूरी बस हो गई खाली, वजह जानकर नहीं रुकेगी हंसी

Sat, 22 Jan 2022 05:53 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में इंसान के लिए खुश रहना बड़ी चुनौती है। इसलिए आज के समय में इंसान के लिए हंसना बेहद जरूरी है, क्योंकि यह किसी औषधि से कम नहीं है। हंसने से मानसिक तनाव और चिंता दूर हो जाते हैं। इसके साथ ही हृदय भी स्वस्थ रहता है। खुलकर हंसने से मानसिक तनाव और चिंता से परेशान इंसान ठीक हो जाता है। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए रोज कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आते हैं। आज भी मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। 

टीचर- बच्चों जब तुम सब बड़े हो जाओगे तो इस फोटो को देखकर कहोगे,

ये रहा राजू जो अमेरिका चला गया,

ये रहा रवि जो अब लंदन में जॉब करता है और

ये रहा नंदू जो यहीं का यहीं रह गया।

ये बात सुनकर नंदू बोला- और ये रही हमारी मैडम, जिनका देहांत हो गया।

(नंदू की फिर तगड़ी कुटाई हुई)।
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
सोनू दर्जी का काम करता था, वो दुकान जाने के लिए बस में चढ़ा, 

उसके पास फोन आया, उसने फोन उठाया और बोला... तू हाथ काटकर रख, गला मैं आकर काटूंगा,

इतना सुनकर पूरी बस खाली हो गई।
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
एक बेवकूफ पति अपनी पत्नी से कहता है
कि कभी-कभी चुप भी रहा करो।

मगर एक बुद्धिमान पति कहता है कि

तुम्हारे लब जब खामोश रहते हैं, तो चेहरा बेहद हसीन लगता है।

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी- ये रैगिंग किसे कहते हैं?

पति- ये जो तुम हर मैरिज एनिवर्सिरी, करवाचौथ
और जन्मदिन पर जबरदस्ती  गिफ्ट मांगती हो ना, 
उसे ही अंग्रेजी में रैगिंग कहते हैं।
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock

टीचर- बच्चों जब तुम सब बड़े हो जाओगे तो इस फोटो को देखकर कहोगे,

ये रहा राजू जो अमेरिका चला गया,

ये रहा रवि जो अब लंदन में जॉब करता है और

ये रहा नंदू जो यहीं का यहीं रह गया।

ये बात सुनकर नंदू बोला- और ये रही हमारी मैडम, जिनका देहांत हो गया।

(नंदू की फिर तगड़ी कुटाई हुई)।
 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : istock
पप्पू- पापा मुझे मैडम रोज मार लगाती हैं।

पापा- तू डर मत बेटे, तू तो शेर का बच्चा है!

पप्पू- मैडम भी यही कहती हैं।

पापा- क्या?

पप्पू- ना जाने किस जानवर की औलाद है
कुछ पढ़ता ही नहीं!
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock
पत्नी- आप बहुत मोटे हो गए हो।

पति- तुम भी तो कितनी मोटी हो गई हो।

पत्नी- पर मैं तो मां बनने वाली हूं।

पति- तो मैं भी तो बाप बनने वाला हूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें