Viral Jokes: हंसने से हमारे शरीर में ताजगी का संचार होता है। सिर्फ यही नहीं हंसने का असर हमारी उम्र पर भी दिखाई देता है। हंसना एक तरह की स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज जैसा है। हंसने से हमारी मांसपेशियों की एक्सरसाइज होती है और एंटी-एजिंग में मदद मिलती है। इसलिए कोशिश करें कि हमेशा हंसते रहें। सोशल मीडिया पर अक्सर कुछ जोक्स वायरल होते रहते हैं जो हंसने में हमारी मदद करते हैं। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
प्रपोज करते समय सांवली लड़की के गाल पर किस कर पप्पू बोला...
पप्पू- आई लव यू। तुम दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की हो।
लड़की- अच्छा, पर तुम्हारे पीछे मुझसे भी ज्यादा खूबसूरत लड़की खड़ी है।
पप्पू मुड़ कर पीछे देखता है, पर वहां कोई लड़की नहीं होती है।
लड़की- अगर तुम सच में मुझसे प्यार करते तो कभी भी पीछे मुड़ कर नहीं देखते।
पप्पू लड़की से भी तेज निकला, बोला- चलो, अब जैसी तुम्हारी मर्जी। पर अब मैं ये डायमंड रिंग किसको दूं?
तभी लड़की भी झट से बोल पड़ी- लो, अब क्या मैं अपने जानू से मजाक भी नहीं कर सकती क्या !