अंग्रेजी में एक कहावत है 'लाफ्टर इज बेस्ट मेडिसिन', क्योंकि हंसने से कई तरह की मानसिक समस्याएं हमारे आस पास भी नहीं आतीं। जब हम हंसते हैं तो हमारे दिमाग की तमाम मांसपेशियां सक्रिय हो जाती हैं और रक्त संचार तेज हो जाता है। इससे हमारे शरीर में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन पहुंचने लगती है। ये सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। इसलिए रोजाना आपको खुल कर हंसना चाहिए। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ मजेदार चुटकुले। इन्हें पढ़िए और अपने आस पास मौजूद लोगों को भी पढ़ कर सुनाइए। हम उम्मीद करते हैं कि ये चुटकुले हंसने-हंसाने में आपकी जरूर मदद करेंगे...
पप्पू शादी के लिए लड़की देखने गया,
उसने लड़की के पिता से पूछा- आपकी बेटी क्या करती है?
लड़की के पिता- सीए है
पप्पू – आपकी दूसरी क्या करती है?
लड़की के पिता- वो भी सीए है
पप्पू- लड़की की मां क्या करती हैं?
लड़की के पिता- वो भी सीए है
पप्पू- अरे वाह! सब सीए है, इसका मतलब आप भी सीए ही होंगे?
लड़की के पिता- नहीं, मैं तो घाघरा...ब्लाउंज कटिंग करता हूं,
बाकी ये सब लोग सीए हैं...