फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: बाप- अगर तुम इस बार भी फेल हो गए तो मुझे पापा मत कहना...., जवाब सुनकर नहीं रुकेगी हंसी

Fri, 18 Feb 2022 05:45 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
हंसना हर इंसान के लिए बेहद जरूरी है, क्योंकि हंसने से हमारा मन और शरीरी दोनों स्वस्थ रहते हैं। अगर आप भी जीवनभर स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। अगर आप हंसते नहीं है और हमेशा चिंतित रहते हैं, तो इससे मानसिक तनाव का शिकार हो सकते हैं जिसकी वजह से गंभीर बीमारियां आपको अपना शिकार बना सकती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। आप जोक्स और चुटकुले पढ़कर भी हंस सकते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। 

पिता बेटे पर गुस्सा करते हुए- एक काम ढंग से नहीं होता तुझसे, तुम्हें पुदीना लाने के लिए कहा था और तुम ये धनिया ले आए, तुझ जैसे बेवकूफ को तो घर से निकाल देना चाहिए। 
बेटा- पापा चलो इकट्ठे ही चलते है।
पिता- क्यों? 
बेटा- मम्मी कह रही थी कि ये मेथी है।
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
बाप- अगर तुम इस बार भी फेल हो गए तो मुझे पापा मत कहना.... कुछ दिन बाद... 
बाप- तुम्हारे रिजल्ट का क्या रहा चिंटू... 
चिंटू- दिमाग खराब मत करो हरीशचंद्र...तुम अपने बाप होने का हक खो चुके हो 
दे जूते.....दे चप्पल.....दे जूते
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
वकील- तुम्हारे पति की मौत कैसे हुई? 
महिला- जहर खाने से 
वकील- ...फिर ये चोट के निशान कैसे हैं? 
महिला- पीने से मना कर रहे थे

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
बच्चा- पापा आपने मम्मी में ऐसा क्या देखा जो शादी कर ली? 
पापा- उसके गाल का छोटा सा तिल 
बच्चा- कमाल है !!! इतनी सी छोटी चीज के लिए इतनी बड़ी मुसीबत मोल ले ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पति- तुम हर बात पर हमेशा मेरा-मेरा करती हो, तुम्हें हमारा कहना चाहिए 
पत्नी कुछ ढूंढ रही होती है अलमारी में…. 
पति- क्या ढूंढ रही हो? 
पत्नी- हमारा पेटीकोट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें