फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Jokes in Hindi: पत्नी ने पति से कहा- तुमने मेरे साथ धोखा किया है? जवाब सुनकर नहीं रुकेगी हंसी

Sat, 06 Aug 2022 08:10 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Viral Jokes in Hindi: आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में इंसान इतना व्यस्त हो गया है कि उसके पास थोड़ा भी सुकून नहीं बचा है। इसकी वजह अधिकतर लोग मानसिक तनाव का शिकार हो रहे हैं।  कोमल भावनाओं की टूटती कड़ियों के बीच लोगों के खुश रहने के लिए एक उपाय है जोक्स और चुटकुले। जोक्स हम सभी को हंसाने में काफी मदद करते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सफर....

बाप ने अपने बेटे की तलाशी ली तो जैकेट में से,
सिगरेट, गुटखा और लड़कियों के फोन नंबर निकले...
बाप ने बेटे को खूब मारा और पूछा
कब से चल रहा है ये सब...
तभी मम्मी बोली आप उसे बोलने तो दो...
बेटा- पापा आप मुझे क्यों मार रहे हैं ये तो की ही जैकेट है...
बस तब से मम्मी के डर से पापा की बोलती बंद है...
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी- तुमने मेरे साथ धोखा किया है?
पति- क्यों जानेमन क्या हुआ?
पत्नी- तुमने बताया ही नहीं कि तुम्हारी रानी नाम की पहले से एक पत्नी है
पति- ससुर जी को बताया तो था कि तुझे बिल्कुल रानी की तरह रखूंगा।

 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
डॉक्टर-आपके पति को बहुत ज्यादा आराम की जरुरत है,
ये लो नींद की गोलियां
पत्नी-उन्हें ये कब देनी है डॉक्टर
डॉक्टर- ये उनके लिए नहीं, आपके लिए है...

 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
लड़का गर्लफ्रेंड के घर के बाहर खड़ा था
तभी आंटी बाहर आयी
आंटी-क्यों खड़े हो ?
लड़का-ऐसे ही
आंटी-बेटा यही उम्र है, थोड़ा पढो लिखो कैरियर सेट कर लो
लड़का-आपकी लड़की तो मेरे से सेट हो नहीं रही, कैरियर क्या खाक सेट करूंगा...

 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद देहाती लड़का रोता हुआ मंदिर में जाकर भगवान से बोला...
बिछड़ा यार मिला दे, ओ रब्बा...
भगवान- बगल में हनुमान मंदिर है, वहीं जाकर प्राथमिकी दर्ज कराओ
माता सीता को उन्होंने ही ढूंढा था...

 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
सास- बहू कहां हो तुम?
बहू- होटल में हूं, बहुत तेज बहुत भूख लग रही थी है
इसलिये यहां खाना खा रही हूं,
आप कहां हो सासू मां ?
सास- लंगर में... 
तुम्हारे पीछे लाइन में खड़ी हूं, खीर मेरे लिए भी ले लेना

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
एक बार 5 डॉक्टरों ने मिलकर
एक बड़े हाथी का ऑपरेशन किया।
ऑपरेशन करने के बाद बड़े डॉक्टर
ने कंपाउंडर से कहा - देखो कोई 
औजार तो नहीं छूट गया पेट में,
कंपाउंडर बोला - औजार तो सब हैं, लेकिन डॉक्टर गुप्ता
नहीं दिखाई दे रहे....
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें