Funny Jokes: अगर आप अपने जीवन में सेहतमंद रहना चाहते हैं तो नियमित रूप से हंसने की आदत डाल लीजिए। जब हम हंसते रहते हैं तो हमारा मन प्रसन्न रहता है। अगर हम खुश रहते हैं, तो हमारे आस-पास लोग भी खुश रहेंगे। इसीलिए हम आपको गुदगुदाने के लिए लेकर आए हैं कुछ मजेदार चुटकुले जो आपको खूब हंसाएंगे।
टीचर- घर किसे कहते है?
सोनू- जो घर हौसलों से बनाएं जाते हैं उसे हाउस कहते है
जिन घरों में होम हवन होते हैं उसे होम कहते हैं।
जिन घरों में हवा ज्यादा चलती है उन्हें हवेली कहते है।
जिन घरों में दीवारों के कान होते हैं उसे मकान कहते है।
जिन घरों के लोन की किश्त भरते भरते आदमी लेट हो जाता है उसे फ्लैट कहते हैं।
जिन घरों में यह भी न पता हो की बगल में कौन रहता है उसे बंग्ला कहते है।
सोनू को स्टूडेंट ऑफ द ईयर चुना गया है।