फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: पति पड़ोसन के साथ फिल्म देखने गया, वजह जानकर हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट

Sun, 02 Jul 2023 02:13 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
Funny Chutkule in Hindi: आज कल की भागमभाग जिंदगी में स्वस्थ रहने के लिए हम सभी को हंसने की जरूरत है। हंसने से मन प्रसन्न रहता है और हमारे आसपास खुशहाली रहती है। हंसने से मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से भी बचा जा सकता है। आपके पास हंसने की कोई वजह नहीं है, तो आप जोक्स और चुटकुले पढ़कर भी हंस सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं कुछ मजेदार जोक्स और चटपटे चुटकुले, तो देर किस बात की आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

मालिक ने अपने नौकर से कहा- मैं मार्केट जा रहा हूं
तुम दुकान का ध्यान रखना,
अगर कोई ऑर्डर दे तो उसे अच्छे से पूरा करना।
कुछ देर के बाद मालिक आया तो उसने नौकर से पूछा- कोई ऑर्डर आया?
नौकर ने कहा- जी हां, आया था,
उसने ऑर्डर दिया कि दोनों हाथ ऊपर करके कोने में खड़े हो जाओ।
मैंने ऑर्डर मान लिया और वह पैसे की तिजोरी उठाकर चला गया
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी - तुम कल पड़ोसन के साथ फिल्म देखने गए थे?
पति - हां, क्या करूं?
तुम तो जानती हो कि आजकल परिवार के साथ देखने लायक फिल्में बनती कहां हैं?
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
वाइफ़- तुम मुझे सोते हुए गाली दे रहे थे?
हसबेंड- नहीं तुम्हें कोई गलतफहमी हुई है,
वाइफ़- कैसी गलतफहमी?
हसबेंड- यही कि मैं सो रहा था।

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
रमेश - जरा देख तो बाहर सूरज निकला या नहीं?
सुरेश - बाहर तो अंधेरा है।
रमेश - अरे टॉर्च जलाकर देख ले कामचोर।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
अध्यापक ने एक छात्र से पूछा - बताओ, शाहजहां कौन था?
छात्र - जी, वह एक मजदूर था।
अध्यापक - कैसे?
छात्र - आपने ही तो कहा था कि शाहजहां ने कई इमारतों का निर्माण किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें