फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Jokes: महिला ने दुकानदार से कुछ इस तरह किया मोलभाव, मजेदार जोक्स पढ़कर नहीं रोक पाएंगे हंसी

Sun, 02 Jul 2023 02:04 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
Jokes Hindi: अगर आप आज की व्यस्त जीवन में भी स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो आपको अपने लिए थोड़ा समय जरूर निकालना चाहिए। आपको अपने दिन में कुछ समय निकालकर हंसी-ठिठोली करनी चाहिए। हंसते रहने से आप तरोताजा महसूस करते हैं। इसके साथ ही आपका मन भी खुश रहता है। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में बड़ी भूमिका निभाते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह आज भी कुछ वायरल मजेदार जोक्स लेकर आए हैं। इन धमाकेदार जोक्स को पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का ये मजेदार सिलसिला...

महिला - ये लिपस्टिक कितने की है?
दुकानदार - 17 रुपए की।
महिला - मैं पचास रुपए से एक रुपया भी ऊपर नहीं दूंगी,  देना है तो दो।
दुकानदार - बहन जी आपने लगता है गलत सुना मैंने 70 नहीं 17 रुपए बोला है।
महिला - 12 रुपए में देना है तो बात करो।
इसे देख दुकानदार अपना सिर पीटने लगा दीवार पर।
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर- इतने दिन कहां थे, स्कूल क्यों नहीं आए?
गोलू- बर्ड फ्लू हो गया था मैम।
टीचर- पर ये तो पक्षियों को होता है इंसानों को नहीं।
गोलू- इंसान समझा ही कहां आपने...रोज तो मुर्गा बना देती हो..!!
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
संता- बताओ संसार का सबसे पुराना जीव कौन सा है?
बंता- जेबरा
संता- कैसे?
बंता- वो ब्लैक एंड व्हाइट है ना

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
संता के हाथ में नया फोन देखकर बंता बोला- नया फोन कब खरीदा?
संता- नया नहीं, गर्लफ्रेंड का है।
बंता- गर्लफ्रेंड का फोन क्यूं ले आया?
संता- रोज कहती थी मेरा फोन नहीं उठाते, आज मौका मिला तो उठा लाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
चिंटू: मेरी बीवी बहुत अच्छी है। मुझे
इतनी सर्दी में पानी गर्म करके देती है।
पिंटू: नहाने के लिए? चिंटू: नहीं-नहीं,
बर्तन धोने के लिए!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें