इंसान को हर समय खुश रहना चाहिए। खुश रहने से बिगड़े काम भी बन जाते हैं। अगर आप मुस्कुराकर किसी भी दूसरे इंसान से मिलेंगे तो आपकी वजह से उसका भी मूड फ्रेश हो जाएगा। खुलकर हंसने से हमारे चेहरे पर रौनक आती है और हम अंदर से भी खुद को तरोताजा महसूस करते हैं। बड़े-बड़े डॉक्टरों का भी कहना है कि हंसने-मुस्कराने से बड़ी-बड़ी बीमारियों से भी बचा जा सकता है। इंसान को हंसाने में मदद करते हैं चुटकुले, इसलिए हम आपके लिए लाए हैं मजेदार जोक्स और चुटकुले जो आपका भी मूड फ्रेश कर देंगे और यदि आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ पढ़ेंगे तो वो भी खुश हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसी का ये अनोखा सफर......
चिंटू ने अपने पिंटू से कहा- जरा देख तो बाहर सूरज निकला या नहीं?
पिंटू - बाहर तो अंधेरा है।
चिंटू - अरे तो टॉर्च जलाकर देख ले कामचोर।