Viral Jokes in Hindi: आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हंसना बहुत जरूरी है। इसकी वजह से आप मानसिक तनाव और चिंता से बच सकते हैं। अगर आप मानसिक तनाव और चिंता से मुक्त रहते हैं, तो बड़ी से बड़ी बीमारियां आप से दूर रहती हैं। इसलिए हमें कम से कम सुबह और शाम जरूर हंसना चाहिए। इंसान को हंसाने में जोक्स और चुटकुले काफी मदद करते हैं। हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स (Majedar Jokes) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
पिता (बेटे पर गुस्सा करते हुए)- एक काम ढंग से नहीं होता तुझसे,
तुझे पुदीना लाने के लिए कहा था और तू ये धनिया ले आया. पहचान ही नहीं पाता.
तुझ जैसे बेवकूफ को तो घर से निकाल देना चाहिए.
बेटा- फिर तो पापा चलो इकट्ठे ही चलते हैं.
पिता- क्यों?
बेटा- क्योंकि मम्मी कह रही थी कि ये मेथी है...!!