फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Jokes: मरीज ने डॉक्टर से कहा- मेरी दाई टांग में बहुत दर्द रहता है, जवाब सुनकर नहीं रोक पाएंगे हंसी

Sat, 09 Apr 2022 03:08 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Viral Jokes: मरीज ने डॉक्टर से कहा- मेरी दाई टांग में बहुत दर्द रहता है, - फोटो : Pixabay
जिस तरह हमें शारीरिक तौर पर स्वस्थ रहने के लिए अच्छे खान-पान और बेहतर हवा की जरूरत होती है, उसी प्रकार मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए हमारे लिए हंसना भी जरूरी होता है। आपने देखा होगा अधिक गंभीर रहने वाले लोग अक्सर किसी तरह के मानसिक रोग या तनाव के शिकार हो जाते हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए एक्सपर्ट्स का कहना है कि हंसने से लोग इस तरह की समस्याओं का सामना कर सकते हैं और छुटकारा भी पाया जा सकता है। हंसने के कई फायदे होते हैं, इससे हमारी इम्यूनिटी भी बेहतर रहती है। इसी क्रम में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप लोटपोट हो जाएंगे। आइए चलते हैं हंसी के इस मजेदार सफर पर...

मरीज – “डॉक्टर साहब, मेरी दाई टांग में बहुत दर्द रहता है…”
डॉक्टर – “ये तो उम्र का तकाजा है…”
मरीज – “लेकिन मेरी बाई टांग की भी तो उम्र उतनी ही है 
फिर दाई टांग में ही तकलीफ क्यों ??”
Doctor_Sock, Patient Rock!
विज्ञापन

2 of 7
Viral Jokes: मरीज ने डॉक्टर से कहा- मेरी दाई टांग में बहुत दर्द रहता है, - फोटो : iStock
एक सरदार ने चिड़ियाघर में नौकरी कर ली
उसने शेर के पिंजरे को ताला नहीं लगाया.!
अफसर- तुमने शेर के पिंजरे को ताला क्यों नहीं लगाया.?
सरदार- क्या ज़रूरत है,इतने खतरनाक जानवर को कौन चुराएगा?
विज्ञापन

3 of 7
Viral Jokes: मरीज ने डॉक्टर से कहा- मेरी दाई टांग में बहुत दर्द रहता है, - फोटो : iStock
दो दोस्त- यार कल रात घर देर से पहुंचा,
घंटी बजाई पर बीवी ने दरवाजा खोला ही नहीं।
पूरी रात सड़क पर गुजारी।
दोस्त- फिर सुबह बीवी की खबर ली कि नहीं?
नहीं यार, सुबह दारू उतरी तो याद आया,
अभी तो मेरी शादी ही नहीं हुई है,
और चाबी तो जेब में थी।

4 of 7
Viral Jokes: मरीज ने डॉक्टर से कहा- मेरी दाई टांग में बहुत दर्द रहता है, - फोटो : Pixabay
टीचर- तुम्हारा बंटी से क्या रिश्ता है?
राहुल- बहुत दूर का रिश्ता है टीचर, वह मेरा सगा भाई है।
टीचर- तो फिर दूर का रिश्ता कैसे हुआ?
राहुल- क्योंकि, इसके और मेरे बीच 6 भाई-बहन हैं।
विज्ञापन

5 of 7
Viral Jokes: मरीज ने डॉक्टर से कहा- मेरी दाई टांग में बहुत दर्द रहता है, - फोटो : iStock
एक बार एक लड़का दारू पीकर घर लौटा,
फिर पापा से बचने के लिए चुपचाप Laptop खोल कर पढ़ने लगा..
पापा- आज फिर पी के आया है..
बेटा- नहीं
पापा- तो, सूटकेस खोल के क्या पढ़ रहा है।
विज्ञापन

6 of 7
Viral Jokes: मरीज ने डॉक्टर से कहा- मेरी दाई टांग में बहुत दर्द रहता है, - फोटो : iStock
एक हवाई जहाज तूफान में फंस गया...
पायलट(यात्रियों से)- किसी को बचने की दुआ आती है क्या?
एक बाबा खुश होकर बोले- हां, मुझे आती है।
पायलट- ठीक है बाबा, आप दुआ कीजिए।
एक पैराशूट कम है...
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Viral Jokes: मरीज ने डॉक्टर से कहा- मेरी दाई टांग में बहुत दर्द रहता है, - फोटो : iStock
मास्टर जी- इस मुहावरे का अर्थ बताओ सांप की दुम पर पैर रखना।
स्टूडेंट- पत्नी को मायके जाने से रोकना।
अब मास्टर जी ये नहीं समझ पा रहे कि बच्चे को बाहर निकालूं या क्लास का मॉनिटर बनाऊं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें