जब आप सफ़र पर जाते हो तो विद्यार्जन ही आपका मित्र है. घर में पत्नी मित्र है. बीमार होने पर दवा मित्र है. अर्जित पुण्य मृत्यु के बाद एकमात्र मित्र है.
Image Credit : amarujala
समुद्र में होने वाली वर्षा व्यर्थ है. जिसका पेट भरा हुआ है उसके लिए अन्न व्यर्थ है. पैसे वाले आदमी के लिए भेंट वस्तु का कोई अर्थ नहीं. दिन के समय जलता दिया व्यर्थ है.
Image Credit : amarujala
महिलाओं में पुरुषों कि अपेक्षा भूख दो गुना, लज्जा चार गुना, साहस छः गुना और काम आठ गुना होता है.
Image Credit : istock
लाड-प्यार से बच्चों मे गलत आदतें ढलती हैं, उन्हें कड़ी शिक्षा देने से वे अच्छी आदतें सीखते हैं, इसलिए बच्चों को जरूरत पड़ने पर दण्डित करें, ज्यादा लाड ना करें.
Image Credit : amarujala
जिस प्रकार केवल एक सूखा हुआ जलता वृक्ष सम्पूर्ण वन को जला देता है उसी प्रकार एक ही कुपुत्र सारे कुल की मान, मर्यादा और प्रतिष्ठा को नष्ट कर देता है.
Image Credit : amarujala
जब आप तप करते हैं तो अकेले करें, अभ्यास दूसरे के साथ करें, गायन तीन लोग करें, कृषि चार लोग करें और युद्ध अनेक लोग मिलकर करें.