फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Jokes: गर्लफ्रेंड- मेरी स्किन बहुत ऑयली-ऑयली सी हो गई है, बॉयफ्रेंड का जवाब सुनते ही कर दी कुटाई

Tue, 28 Feb 2023 06:26 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Viral Jokes: आज कल की भागमभाग जिंदगी में आपको हंसी को अपनी दिनचर्या में शामिल कर लेना चाहिए। काम के बढ़ते दबाव से लोग बहुत जल्द ही तनाव का शिकार हो जाते हैं। इससे लोग कई बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। इसलिए हम सभी को हर दिन खुलकर हंसना बेहद जरूरी है। हंसी हमारे जीवन में खुशियां लाती हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें भी पढ़कर आप हंस सकते हैं। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

एक छिपकली की नीलामी हो रही थी… पहली बोली थी- दस लाख दूसरी बोली थी- पचास लाख 
तीसरी बोली थी- एक करोड़ इतने में जज साहब बोल पड़े इस छिपकली में ऐसी क्या बात है, जो लोग इतनी ऊंची बोली लगा रहे हैं। 
तभी किसी ने कहा- जज साहब, इस छिपकली से बीवी डरती है।
जज- अच्छा, 2 करोड़ की बोली मेरी तरफ से।
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
प्रेमिका- हम कहां जा रहे हैं? 
प्रेमी- बेबी, लॉन्ग ड्राइव पर... 
प्रेमिका- तुमने मुझे पहले क्यों नहीं बताया? 
प्रेमी- डार्लिंग, मुझे भी अभी-अभी पता चला... जब ब्रेक फेल हो गए।
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
गर्लफ्रेंड- सुनो, मेरी स्किन बहुत ऑयली-ऑयली सी हो गई है…
बताइए ना, मैं क्या लगाऊं?
बॉयफ्रेंड- ये लो विम बार, ये पूरी चिकनाई हटा देगा…!!!
फिर बॉयफ्रेंड की हुई जोरदार कुटाई...
 

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
चिंटू खूबसूरत लड़की का हाथ पकड़कर बोला...
चिंटू- आई लव यू। तुम दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की हो।
लड़की- अच्छा, पर तुम्हारे पीछे मुझसे भी ज्यादा खूबसूरत लड़की खड़ी है।
चिंटू- पर अब मैं ये डायमंड रिंग किसको दूं?
तभी लड़की भी झट से बोल पड़ी- लो, अब क्या मैं अपने जानू से मजाक भी नहीं कर सकती क्या !

Funny jokes: संता- सतयुग और कलयुग के श्राप में अतंर क्या है? बंता का जवाब सुनकर कंट्रोल नहीं होगी हंसी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
एक बड़े बोर्ड पर मिक्सर के साथ लड़की की फोटो लगी थी
और लिखा था- एक्सचेंज ऑफर...
पति बहुत देर से वो बोर्ड देख रहा था।
यह देख कर पत्नी बहुत ही नम्रतापूर्वक बोली-
घर चलिए ऑफर सिर्फ मिक्सर पर है !!!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें