Funny Chutkuel in Hindi: हंसने से हमारा मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहता है। इसकी वजह से घर में खुशी का माहौल रहता है। हंसने से हम मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। हंसने के लिए हमें किसी खास मौके की जरूरत नहीं होती है, क्योंकि हम किसी भी समय हंस सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
80 साल की एक बुज़ुर्ग महिला ने कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी लगाई।
जज ने बुजुर्ग महिला से पूछा- इस उम्र में तलाक क्यों लेना चाहती हैं आप?
महिला- जज साहब, मेरे पति मुझ पर मानसिक अत्याचार कर रहे हैं।
जज- वो कैसे ?
महिला- इनकी जब मर्जी होती है, मुझे खरी-खोटी सुना देते हैं।
और जब मैं बोलना शुरू करती हूं तो अपने कान की मशीन निकाल देते हैं।