फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: जब बूढ़ी अम्मा को मिला एक भिखारी, पढ़िए हंसा-हंसा कर लोटपोट करने वाले चुटकुले

Fri, 01 Sep 2023 11:35 AM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : amar ujala
Jokes: सेहतमंद रहने के लिए आज तनाव से जितना दूर रहेंगे उतना अच्छा होगा। मानसिक तनाव और चिंता को आप हंसी-मजाक से भी दूर कर सकते हैं। अगर आप नियमित रूप से हंसने की आदत डाल लेते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली बीमारियां दूर रहती हैं और आप एक स्वस्थ जीवन जी सकते हैं। इसलिए आपको हंसाने के लिए हम आपके लिए रोजाना नए-नए मजेदार जोक्स लेकर आते हैं। आइए शुरू करते हैं....

महिला ने अपनी पड़ोसन से पूछा- क्या तुम्हें ऐसा आदमी पसंद है, जिसके सारे बाल सफेद हों...
जो हेयर कलर लगाकर जवान बनने की कोशिश करता हो?
चार कदम चलने पर जिसकी सांस फूल जाती हो।
जो नहाता न हो और टॉयलेट में आधा-आधा घंटा गुजारता हो
पड़ोसन- नहीं, हरगिज नहीं, भला ऐसे मर्द को कौन औरत पसंद करेगी।
महिला- तो फिर मेरे पति के पीछे क्यों पड़ी हो?
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
एक बार 5 डॉक्टरों ने मिलकर
एक बड़े हाथी का ऑपरेशन किया।
ऑपरेशन करने के बाद बड़े डॉक्टर
ने कंपाउंडर से कहा - देखो कोई 
औजार तो नहीं छूट गया पेट में,
कंपाउंडर बोला - औजार तो सब हैं, लेकिन डॉक्टर गुप्ता
नहीं दिखाई दे रहे...
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
सोनू अपने दोस्त मिंटू को ज्ञान बांट रहा था
अगर परीक्षा में पेपर बहुत कठिन हो तो…आंखें बंद करो, 
गहरी सांस लो और जोर से कहो- ये सब्जेक्ट बहुत मजेदार है 
इसलिए अगले साल फिर पढ़ेंगे.

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पति- आज खाना क्यों नहीं बनाया?
पत्नी- गिर गई थी लग गई….
पति- कहां गिर गई थी और क्या लग गई थी?
पत्नी- बिस्तर पर गिर गई थी
और आंख लग गई थी....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
एक बूढ़ी अम्मा को एक भिखारी मंदिर के बाहर मिला...
भिखारी - भगवान के नाम पर कुछ दे दो मां जी,
चार दिन से कुछ नहीं खाया।
बूढ़ी अम्मा 500 का नोट निकालते हुए बोलीं- 400 खुले हैं?
भिखारी - हां हैं मां जी
बुढ़िया - तो उससे कुछ लेकर खा लेना।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें