जीवन में हंसते रहना काफी जरूरी है। हंसने से इंसान का तनाव कम होता है। खुश रहने से इंसान की मानसिक और शारीरिक सेहत काफी अच्छी रहती है। आज की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में इंसान हंसना भूल चुका है। इस कारण उसे तनाव, चिंता और परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसी कड़ी में आपको हंसाने के लिए हम कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिनको पढ़ने के बाद आपकी हंसी नहीं रुकेगी।
पप्पू जब भी कपड़े धोता, तभी बारिश हो जाती...!
.
एक दिन धूप निकली तो वो खुश हुआ और
दुकान पर सर्फ लेने चला गया...!
.
वो जैसे ही दुकान पर गया, बादल जोर-जोर से गरजने लगे...!
.
पप्पू आसमान की तरफ मुंह करके बोला -
क्या?
किधर?
मैं तो बिस्कुट लेने आया हूं...!