फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Jokes: जब पति ने पत्नी से कहा क्या तुम मेरी जिंदगी का चांद बनोगी, आगे जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी

Sun, 14 Sep 2025 01:39 PM IST
संकल्प सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

खुश रहने से इंसान की मानसिक और शारीरिक सेहत काफी अच्छी रहती है। आज की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में इंसान हंसना भूल चुका है।
विज्ञापन
1 of 6
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
जीवन में हंसते रहना काफी जरूरी है। हंसने से इंसान का तनाव कम होता है। खुश रहने से इंसान की मानसिक और शारीरिक सेहत काफी अच्छी रहती है। आज की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में इंसान हंसना भूल चुका है। इस कारण उसे तनाव, चिंता और परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसी कड़ी में आपको हंसाने के लिए हम कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिनको पढ़ने के बाद आपकी हंसी नहीं रुकेगी। 


पप्पू जब भी कपड़े धोता, तभी बारिश हो जाती...!
.
एक दिन धूप निकली तो वो खुश हुआ और
दुकान पर सर्फ लेने चला गया...!
.
वो जैसे ही दुकान पर गया, बादल जोर-जोर से गरजने लगे...!
.
पप्पू आसमान की तरफ मुंह करके बोला -
क्या?
किधर?
मैं तो बिस्कुट लेने आया हूं...!
विज्ञापन

2 of 6
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
प्रेमी - मैं उस लड़की से शादी करुंगा, जो मेहनती हो, 
सादगी से रहती हो, घर को संवारकर रखती हो,
आज्ञाकारी हो...!
.
.
प्रेमिका - मेरे घर आ जाना, ये सारे गुण
मेरी नौकरानी में हैं...!

Jokes: पिता- तुम अपनी जींस का बटन खुद ही टांक रहे हो, बेटे का जवाब पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल
विज्ञापन

3 of 6
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
बेटा - आज भी लौकी की सब्जी,
मैं होटल जा रहा हूं खाना खाने...!
.
पिता - मेरे जूते कहां हैं...?
ला तो जरा...!
.
बेटा - पापा मैं तो मजाक कर रहा था,
वैसे भी लौकी की सब्जी 
स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होती है...!
.
पिता - ज्यादा ज्ञान मत दे...
जूते ला चुपचाप, मैं भी तेरे साथ चलूंगा...!

4 of 6
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
दोस्त - तेरी पत्नी कौन सी स्वीट डिश
सबसे अच्छा बनाती है...?
.
.
पप्पू - मेरी इज्जत का फालूदा...!

Desi Jokes: सैलरी बढ़ाने को लेकर सुरेश ने रमेश से कही ऐसी बात, वजह जानकर आप भी लगाएंगे ठहाके
विज्ञापन

5 of 6
मजेदार जोक्स - फोटो : freepik
पति - क्या तुम मेरे जीवन का चांद बनोगी...?
.
पत्नी (खुश होकर) - हां जानू...!
.
पति - बहुत खूब, तो मुझसे 384,400 किलोमीटर दूर रहो...!
.
फिर पति की हुई जोरदार कुटाई...
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
उर्दू के टीचर ने सवाल पूछा -
'नाकाम इश्क' और  'मुकम्मल इश्क' में क्या फर्क होता है...?
.
छात्र ने जवाब दिया - 'नाकाम इश्क' बेहतरीन शायरी करता है,
गजल गाता है, पहाड़ों में घूमता है। 
.
और
.
'मुकम्मल इश्क' सब्जी के साथ मुफ्त में धनिया कैसे मिले,
रास्ते से ब्रेड लाते और दाल में नमक ज्यादा के फेर में दम तोड़ देता है...!

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)

Funny Jokes: जब राजू किसी लड़की के घर रिश्ता लेकर गया, वजह जानकर हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे आप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें