फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: बेटी ने पिता से कहा- मैं पड़ोसी के साथ भाग रही हूं, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी

Tue, 05 Apr 2022 05:52 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
वायरल जोक्स - फोटो : iStock
इंसान को प्रसन्न रहने के लिए नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने से हमारा मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहता है। अगर आप मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमरियों से बचना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। हंसने से हमारे मन की उदासी दूर रहती है और प्रसन्नता रहती है। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

पिंटू- दादी नींद नहीं आ रही है, टीवी देख लूं...?

दादी- मुझसे बातें कर ले...!

पिंटू- दादी क्या हम हमेशा छह लोग ही रहेंगे, आप, मम्मी, पापा, दीदी, मैं और मेरी बिल्ली...?

दादी- नहीं बेटा, आपके लिए कल डॉगी भी आ रहा है, तो सात हो जाएंगे...!

पिंटू- पर, दादी डॉगी तो बिल्ली को खा जाएगा, तो फिर छह हो जाएंगे...!

दादी- नहीं बेटा, आपकी शादी हो जाएगी, तो फिर सात हो जाएंगे...! 

पिंटू- फिर बहन चली जाएगी शादी करके, तो फिर छह हो जाएंगे...! 

दादी- फिर आपका बेटा हो जाएगा, तो फिर सात हो जाएंगे...। 

पिंटू- तब तक आप मर जाओगी... वापस छह हो जाएंगे। 

दादी (गुस्से में) - तू जा... टीवी ही देख ले...!
विज्ञापन

2 of 7
वायरल जोक्स - फोटो : iStock
बेटी- मैं पड़ोसी से प्यार करती हूं और भाग रही हूं उसके साथ.. 

पिता- थैंक गॉड... मेरे पैसे और समय दोनों बच गए.. 

बेटी- पापा, मैं लेटर पढ़ रही हूं, जो मां रख के गई है... 

पिता बेहोश...
विज्ञापन

3 of 7
वायरल जोक्स - फोटो : iStock
लड़का- लड़की को छेड़ने में लगा हुआ था 

लड़का- 143 

लड़की- ये 143 क्या है। 

लड़का- I Love You डार्लिंग 

लड़की- 199 

लड़का- ये 199 क्या है। 

लड़की- मतलब पहले 199 का रिचार्ज करा।

4 of 7
वायरल जोक्स - फोटो : Pixabay
डॉक्टर- आपके पति को बहुत ज्यादा आराम की जरुरत है,

ये लो नींद की गोलियां

पत्नी-उन्हें ये कब देनी है डॉक्टर

डॉक्टर-ये उनके लिए नहीं, आपके लिए है।
विज्ञापन

5 of 7
वायरल जोक्स - फोटो : iStock
पप्पू -आज फिर मुझे आलिया भट्ट को किस करने को दिल कर रहा है।

चिंटु-क्या ?????? तुम आलिया को पहले किस कर चुके हो?

पप्पू- नहीं, एक बार पहले भी दिल किया था !
विज्ञापन

6 of 7
वायरल जोक्स - फोटो : iStock
मरीज- डॉक्टर साहब, क्या आपको यकीन है कि मुझे मलेरिया ही है ?

दरअसल मैंने एक मरीज के बारे में पढ़ा था कि

डॉक्टर उसका मलेरिया का इलाज करते रहे...

अंत में जब वह मरा तो पता चला कि उसे टायफाइड था।

डॉक्टर- चिन्ता मत करो, हमारे अस्पताल में ऐसा कभी नहीं होता।

हम अगर किसी का मलेरिया का इलाज करते हैं तो वह मलेरिया से ही मरता है !!!
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
वायरल जोक्स - फोटो : iStock
बाप- अगर तुम इस बार भी फेल हो गए तो मुझे पापा मत कहना....

 कुछ दिन बाद... बाप- तुम्हारे रिजल्ट का क्या रहा चिंटू...

चिंटू- दिमाग खराब मत करो हरीशचंद्र...तुम अपने बाप होने का हक खो चुके हो। 

दे जूते.....दे चप्पल.....दे जूते
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें