फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Chutkule: जब लड़के ने प्रेमिका से शादी के लिए रखी ऐसी शर्त, पढ़िए मजेदार जोक्स

Mon, 12 Sep 2022 06:28 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Viral Chutkule in Hindi: हंसने से हम खुद को तरोताजा और खुश महसूस करते हैं। आज कल की भागदौड़ बड़ी जिंदगी में हंसी बेहद जरूरी है। हंसने से हमारी इम्यूनिटी मजबूत रहती है जिसकी वजह से हम कई बीमारियों से बचे रहते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

टीचर ने साइंस लैब में अपनी जेब से एक सिक्का.निकाला और एसिड में डाला, फिर छात्र से पूछा -
कि ये सिक्का घुल जाएगा या नहीं...?
छात्र- सर नहीं घुलेगा...!
टीचर- शाबाश... लेकिन तुम्हें कैसे पता...?
छात्र- सर अगर एसिड में डालने से अगर सिक्का घुलता, तो आप सिक्का हमसे मांगते, ना कि अपनी जेब से निकालते...!
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
लड़का- मैं उस लड़की से शादी करुंगा, जो मेहनती हो, सादगी से रहती हो, घर को संवारकर रखती हो, आज्ञाकारी हो।
प्रेमिका- मेरे घर आ जाना, ये सारे गुण मेरी नौकरानी में हैं।

 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
बंता भाई ये साढ़ू भाई किस रिश्ते को कहते हैं?
संता, बंता की बात को सुनकर जोर जोर से हंसा और बोला 
बंता भईया जब 2 अलग अलग आदमी एक ही कंपनी द्वारा ठग लिये जाते हैं,
तो उन दोनों आदमीयो का रिश्ता साढ़ू भाई का कहलाता हैं। 

 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
चिंटू ने बोला मिंटू से- ये LIC वाले बड़े कमाल के लोग होते हैं।
पिंटू ने पूछा-  कैसे ?
चिंटू बोला- कमीने दूसरों की बीवी के पास बैठकर,
उन्हें उनके पति के मरने के बाद होने वाले फायदे समझाते हैं।

 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
संता एक बैंक में गया और बोला- मुझे एक ज्वाइंट अकाउंट खुलवाना है! 
बैंक मैनेजर- किसके साथ? 
संता- जिसके अकाउंट में खूब सारा पैसा हो।
बैंक मैनेजर (गार्ड से)- धक्के मारकर बाहर निकालो इसको। 

 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
एक लड़की की अपने बॉयफ्रेंड से लड़ाई हो गयी,
लड़का गुस्से में बाजार गया,
एक रॉकेट लेकर आया,
लड़का- ये ले मोटी रॉकेट,
गर्लफ्रेंड- ये क्या बदतमीजी है,
लड़का- तुझे चांद तारों का बहुत ज्यादा शौक था ना,
ले बैठकर उड़ जा
लड़की ने जमकर की कुटाई


 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
एक लड़की मेकअप करके ऑफिस आई,
सारे ऑफिस के लोग उसे ही देख रहे थे,
लड़की- मैं कैसी दिख रही हूं ?
बॉस- क्या बात है आज तो बहुत सुन्दर लग रही हो?
लड़की- ज्यादा मक्खन लगाने की जरुरत नहीं है
बाहर जाके ब्यूटी पार्लर वाले का बिल भर आओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें