फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Chutkule: जब बेटा दारू पीकर घर पहुंचा, पढ़िए ऐसे ही वायरल जोक्स

Tue, 09 Aug 2022 08:43 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Viral Chutkule in Hindi: वर्तमान समय में हर किसी के लिए हंसना बहुत जरूर है, क्योंकि हंसने से मन प्रसन्न रहता है और हम सकारात्मक सोचते हैं। हर शख्स को नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने से हमारी यादाश्त ठीक रहती है। हमें कोशिश करनी चाहिए कि हम हर दिन नियमित रूप से हंसे। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...

बंता ने शादी के लिये अपने बॉस की लड़की का हाथ मांग लिया।
बॉस ने गुस्सा करते हुये बोला-
साले अपनी औकात देखी हैं, जितनी तुझे सैलेरी मिलती हैं, उतने पैसो में तो मेरी बेटी के लिये टॉयलेट पेपर भी नहीं आयेगा।
बंता बोला- अच्छा, अगर आपकी लड़की इतनी पॉटी करती हैं, तो फिर शादी की बात अब रहने ही दो।
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay

बेटा दारू पीकर घर वापस आया,
फिर पापा से बचने के लिए चुपचाप Laptop खोल कर पढ़ने लगा।
पापा- तूने फिर शराब पी।
बेटा- नहीं
पापा- तो फिर, सूटकेस खोल के क्या पढ़ रहा है।

 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
बस स्टैंड पर खड़ी पड़ोस की लड़की से फिल्मी स्टाइल में पप्पू बोला... 
पप्पू- प...प...प...प्रिया...तेरी आंखों में मुझे मेरी पत्नी नजर आ रही है... 
लड़की- थप्पड़ लगाकर बोली...सूरत देखी है? 
पप्पू- नहीं, बस एक बार अहमदाबाद तक गया हूं।

 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
संता ने बंता से पूछा-
अगर एक तरफ पैसा हो और दूसरी तरह दिमाग हो,
तो तुम इन दोनों में से क्या लेना पसंद करोगे ?
बंता बोला- मैं पैसा लेना पसंद करुंगा।
संता बोला- मैं तो भाई दिमाग लेना पसंद करुंगा।
संता की बात सुनकर बंता बोला-
जिसे जिस चीज की कमी होती हैं, वह वही लेना पसंद करता हैं।

 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
संता की मज़ाकिया बीवी
संता- मेरी बीवी इतना मज़ाक करती है कि क्या बताऊं।
बंता-  कैसे ?
संता- कल मैंने उसकी आंखों पर हाथ रख कर पूछा
मैं कौन? तो वो बोली “दूध वाला।”

 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
लूज मोशन की तकलीफ से परेशान ट्रैफिक हवलदार से डॉक्टर बोला...
मेडिसिन लेते वक्त ट्रैफिक हवलदार ने डॉक्टर से पूछा, कोई चीज का परहेज?
डॉक्टर बोला- सीटी जोर से मत बजाना बस।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock

पप्पू- मुझे अपनी गर्लफ्रेंड को कोई गिफ्ट देना है, क्या दूं 
गप्पू- ऐसा कर गोल्ड रिंग दे दे।
पप्पू- कोई बड़ी चीज बता... 
गप्पू- एमआरएफ का टायर दे दे.
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें