फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Chutkule: संता-बंता की मजेदार बातें सुनकर नहीं रुकेगी हंसी, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Tue, 09 Aug 2022 08:20 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Funny Chutkule: आज कल की भागमभाग जिंदगी में हंसना बहुत जरूरी हो गया है। अगर हम हंसते रहते हैं तो हमारे चेहरे की चमक बरकरार रहती है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। 

एक दिन संता और बंता एक होटल में खाना खाने जाते हैं, और वेटर को एक प्लेट बटर चिकन लाने के लिए कहते हैं, जैसे ही वेटर बटर चिकन लेकर आता है, बंता झट से चिकन का बड़ा टुकड़ा उठा कर खाने लगता है!
यह देख संता को बहुत बुरा लगता है तो वह बंता से कहता है, "बंता खाने में तुम्हे थोडा धैर्य रखना चाहिए और खाने कि मेज़ पर थोड़ी तमीज से पेश आना चाहिए!"
यह सुन बंता, संता से पूछता है, " अच्छा अगर तुम्हे पहले चिकन उठाने का मौका मिलता तो तुम कौनसा टुकड़ा उठाते?"
संता जवाब देता है, " मैं निसंदेह ही छोटे वाला टुकड़ा उठता!"
यह सुन बंता तुरंत जवाब देता है, " जब तुम्हे छोटा टुकड़ा ही खाना था, तो अब तुम किस बात के लिए इतना तड़प रहे हो!"
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
संता अपने बेटे पप्पू के फेसबुक पर समय बर्बाद करने से काफी परेशान था, लेकिन कभी कुछ कहता नहीं था, एक दिन उससे रहा नहीं गया तो वह अपने बेटे के पास जाकर बोला;
संता- बेटा, छोड़ दे ये फेसबुक यह तुझे रोटी नहीं देने वाली!
संता- हां पापा, मुझे पता यह मुझे रोटी नहीं देने वाली, लेकिन रोटी बनाने वाली देगी!
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
चिंटू डॉक्टर के पास जाता है-- 
चिंटू- डॉक्टर साहब, क्या आपको यकीन है कि मुझे मलेरिया ही है ?
दरअसल मैंने एक मरीज के बारे में पढ़ा था कि
डॉक्टर उसका मलेरिया का इलाज करते रहे...
अंत में जब वह मरा तो पता चला कि उसे टायफाइड था।
डॉक्टर- चिन्ता मत करो, हमारे अस्पताल में ऐसा कभी नहीं होता।
हम अगर किसी का मलेरिया का इलाज करते हैं तो वह मलेरिया से ही मरता है !!!

4 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
शादीशुदा आदमी से उसकी गर्लफ्रेंड ने पूछा,,,,,,,,
चाहोगे मुझे कब तक,
आदमी ने भी मुस्कुराके कह दिया
मेरी बीवी को न पता चले तब तक। 

 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
चिंटू- मुझे अपनी गर्लफ्रेंड को कोई गिफ्ट देना है, क्या दूं?
पिंटू- ऐसा कर डायमंड रिंग दे दे। 
चिंटू - कोई बड़ी चीज बता...
पिंटू- तो फिर रिंग रहने दे, एमआरएफ का टायर दे दे...!!!

 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
चिंटू ने अपने पिंटू से कहा- जरा देख तो बाहर सूरज निकला या नहीं?
पिंटू - बाहर तो अंधेरा है। 
चिंटू - अरे तो टॉर्च जलाकर देख ले कामचोर। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
मोनू  तमिल टीचर से - हम पति-पत्नी तमिल सीखना चाहते हैं। 
टीचर - वो क्यों?
मोनू - हमने एक तमिल बच्चा गोद लिया है,
 हम सोच रहे हैं कि जब तक वो बोलने लगे, उसस पहले हम तमिल सीख लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें