Viral Chutkule in Hindi: हंसने से इंसान से सेहतमंद रहता है। इसलिए हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए जिससे मानसिक तनाव से बचा सके। हंसने से मानसिक तनाव की वजह से होने वाली बीमारियां भी उससे दूर रहती हैं। जोक्स और चुटकुले इंसान को खूब हंसाते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं।
संता एक डॉक्टर के पास गया और उस से पूछा
संता- डॉक्टर साहब, घर जाकर चेक करने की क्या फीस है?
डॉक्टर ने कुछ सोचा और बोला- 300 रुपए।
संता- ठीक है, तो चलिए.
इतना सुनते ही डॉक्टर ने अपनी बाइक निकाली और संता के साथ उसके घर जा पहुंचा.
वहां पहुंच कर डॉक्टर ने पूछा- मरीज किधर है?
संता- अरे मरीज वरीज कोई नहीं है पागल, टैक्सी वाला 500 रुपए मांग रहा था और तू 300 में ले आया!