Viral Jokes: हंसना और हंसाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। हमें कोशिश करनी चाहिए कि हम समय निकाल हर दिन हंसे। हंसी एक दवा की तरह है जो कई बीमारियों से बचाती है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जो आपको हंसा हंसाकर लोटपोट कर देंगे।
संता- हैलो जान कैसी हो, "I Miss you so much"
महिला- तू चिंटू बोल रहा है ना?
संता- अरे वाह, मेरी आवाज़ से ही पहचान लिया।
महिला- तेरे पापा का नाम हीरालाल ही है ना।
संता- चौंककर हां, बिल्कुल सही।
महिला- और तेरे दादा का नाम बनवारीलाल है?
संता- अरे लगता है तू मेरी दीवानी हो गयी है, मेरी पूरी डिटेल रखने लगी है तू।
महिला- अबे गधे मैं तेरी मां बोल रही हूं,
संता- मजाक क्यों कर रही हो पम्मी उधर से आवाज आती है अरे बेवकूफ पम्मी की जगह गलती से मम्मी का नंबर लगा दिया है। तू घर आ फिर बताती हुं तुझे।
विज्ञापन
2 of 7
जोक्स
- फोटो : iStock
टीचर- बताओ आई लव यू शब्द का अविष्कार किस देश में हुआ?
संता- चीन में।
टीचर- वो कैसे?
संता- इसमें सारे चाइनीज गुण हैं न कोई गारंटी, ना कोई वारंटी, चले तो चांद तक, न चले तो शाम तक..
विज्ञापन
3 of 7
जोक्स
- फोटो : iStock
संता समोसे को खोलकर सिर्फ अंदर का मसाला ही खा रहा
था।
बंता- अरे! तू पूरा समोसा क्यों नहीं खा रहा?
संता- अरे... मैं बीमार हूं ना,
डॉक्टर ने बाहर की चीजें खाने से मना किया है।
4 of 7
जोक्स
- फोटो : Pixabay
पतियों को दुख इस बात का नहीं होता है कि श्रीमती घर का काम करवाती हैं
तकलीफ ये है कि काम हो जाने के बाद
सहेली से फोन पर कहती हैं- ये आदमी किसी काम का नहीं है।
विज्ञापन
5 of 7
जोक्स
- फोटो : iStock
जेलर- कल तुम्हें फांसी होगी..., बताओ तुम्हारी अंतिम इच्छा क्या है?
कैदी- मैं तरबूज खाना चाहता हूं।
जेलर- लेकिन ये तरबूज का मौसम नहीं है।
कैदी- कोई बात नहीं, मैं इंतजार कर लूंगा।
विज्ञापन
6 of 7
जोक्स
- फोटो : iStock
बेटे के रिपोर्ट कार्ड पर इंजीनियर पिता ने अंगूठा लगाया...
बेटा- पापा आप तो पढ़े लिखे हो फिर अंगूठा क्यों?
पापा- तेरे मार्क्स देखकर टीचर को नहीं लगना चाहिए कि
तेरे पिता पढ़े लिखे हैं।
संता- यार मैं घरवालों से बड़ा परेशान हूं।
बंता- क्यों?
संता- अरे उनको घड़ी में टाइम तक देखना नहीं आता।
बंता- मतलब?
संता- सुबह-सुबह मुझे जबरदस्ती उठा देते हैं,
और बोलते हैं - उठ जा, देख कितना टाइम हो गया।