फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Chutkule: मास्टर जी- मुहावरे का अर्थ बताओ 'सांप की दुम पर पैर रखना', छात्र ने दिया मजेदार जवाब

Sun, 05 Jun 2022 07:28 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
Viral Chutkule in Hindi: हम सेहतमंद रखने में हंसी की अहम भूमिका होती है। इसलिए हम सभी को नियनित रूप से हंसना चाहिए। अगर आप सुबह-शाम हंसते हैं, तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आप से दूर रहती है। हंसने के लिए इंसान को किसी खास मौके की जरूरत नहीं होती है। आप कभी भी हंस सकते हैं। हम आपको हंसाने के लिए कुछ ऐसे वायरल चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर। 

एक आदमी काम पर से थक हार कर घर आया।

पत्नी ने पानी का गिलास दिया,

तभी बेटा मार्कशीट लेकर अपने पिता के पास पहुंचा।

साइंस-39, इंग्लिश- 46, मैथ्स- आगे कुछ पढऩे से पहले आदमी: ये माक्र्स आए हैं, गधे शर्म नहीं आती?

नालायक है तू नालायक।

पत्नी- अरे आप सुनो तो...

आदमी- तू चुप बैठ।

तेरे लाड़-प्यार ने ही बिगाड़ा है इसे नालायक,

अरे तेरा बाप दिन भर मेहनत करता है और तू ऐसे माक्र्स लाता है।

लड़का चुपचाप गर्दन नीचे किए।

पत्नी- अरे सुनो तो...

आदमी- तू चुप कर. एक शब्द भी मत बोल, आज बताता हूं इसे।

पत्नी इस बार तेज आवाज में: अरे सुनो पहले।

सुबह अलमारी साफ करते वक्त मिली थी, ये आपकी मार्कशीट है।

फिर भयानक सन्नाटा।
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
मास्टर जी- मुहावरे का अर्थ बताओ 'सांप की दुम पर पैर रखना' 

स्टूडेंट- पत्नी को मायके जाने से रोकना।

टीचर समझ नहीं पा रहे हैं कि इतनी गहरी जानकारी इसे कैसे हुई। 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर- उसने कपड़े धोए और उसे कपड़े धोने पड़े। इन दोनों वाक्यों में अंतर बताओ? 

पप्पू- सर, पहले वाक्य से व्यक्ति के अविवाहित होने का पता चलता है, जबकि दूसरे वाक्य से उसके विवाहित होने का पता चलता है।

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock

बेटा- बापू मैं आपका बड़ा ध्यान रखता हूं 

बापू- मुझे पता है पुत्तर 

बेटा- बापू आपने बोला था ना कि 10वीं में पास होने पे तुझे बाइक दिलाऊंगा 

बापू- हां कहा तो था 

बेटे- लीजिए फिर पैसे बच गए आपके

बापू ने फिर लट्ठ से मार लगाई।
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock

पति- बहुत ही रोमांटिक मूड में अपनी पत्नी के पास गया और बोला- तुझ में रब दिखता है, यारा मैं क्या करूं...

पत्नी- करना क्या है, हर रोज माथा टेक कर 2000 का नोट चढ़ा दिया करो।
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
बिहारी लड़की- ये shaam singh का मोबाइल कहां से मिलेगा?

दुकानदार-पता नहीं मैडम

बिहारी लड़की- अरे टीवी पर तो तुम्हारी दुकान पे ही देखा था

दुकानदार- मैडम वो SAMSUNG है, shaam singh नहीं

लड़की- हां हां वही।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
पत्नी ने मायके से पति को फोन किया... 

पत्नी - जी कैसे हैं आप? 

पति -ठीक हूं। 

पत्नी - मेरी याद आती है तो क्या करते हैं आप? 

पति - तुम्हारी फेवरिट आइसक्रीम या तुम्हारी फेवरिट चॉकलेट खा लेता हूं और मेरी याद आने पर तुम क्या करती हो? 

पत्नी - मैं भी एक क्वॉर्टर और तीन सिगरेट पीने के बाद एक पैकेट गुटखा खा लेती हूं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें