फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Chutkule: इन मजेदार जोक्स को पढ़कर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए वायरल जोक्स

Wed, 06 Jul 2022 05:21 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
Viral Chutkule in Hindi: हंसते रहने से हमारा मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहता है। इसलिए हम सभी को दिन में समय निकालकर कम से कम एक बार तो जरूर हंस लेना चाहिए। अगर हम हसंते रहते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों बच सकते हैं। जोक्स और चुटकुले इंसान की हंसाने में मदद करते हैं। इसीलिए हम आपके लिए ऐसे वायरल जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आपकी हंसी नहीं रुकेगी। तो देर किस बात की आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...

नौकरानी- मालकिन, मुझे 10 दिन की छुट्टी चाहिए...!
 मैडम- अगर तू छुट्टी पर चली गई, तो फिर तेरे साहब का नाश्ता कौन बनाएगा, टिफिन कौन पैक करेगा, कपड़े कौन धोएगा, उनको टाइम से दवाई कौन देगा...? 
नौकरानी- अगर आप कहें तो मैं साहब को भी अपने साथ ले जाऊं...! 
सुनकर क्लास में मैडम के उड़े होश!
विज्ञापन

2 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
रिंकी- क्या हुआ रो क्यों रही हो? 
सहेली- मैं तो लुट गयी बर्बाद हो गयी 
रिंकी- क्यों पति ने पिटाई की क्या? 
सहेली- मेरे पति का ऑफिस में एक लड़की से चक्कर चल रहा है 
रिंकी- तुमको कैसे पता? 
सहेली- मेरे बॉयफ्रेंड ने कल उनको एक लड़की के साथ देखा था।  
विज्ञापन

3 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
पति पत्नी से- तुम बाहर जाती हो तो मुझे डर लगा रहता है।
पत्नी- मैं जल्दी आ जाऊंगी।
पति- इसी बात का तो डर लगा रहता है। 

 

4 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
जेल में बंद दो कैदी आपस में बात करते हुए....
पहला कैदी- तुम्हें पुलिस ने क्यों पकड़ा? 
दूसरा कैदी- बैंक लूटने के बाद वहीं बैठकर पैसे गिनने लगा तो पुलिस ने पकड़ लिया. 
पहला कैदी- तुझे भाग जाना चाहिए था, वहीं पैसे गिनने की क्या जरूरत थी? 
दूसरा कैदी- अरे...वहां पर लिखा था कि काउंटर छोड़ने से पहले पैसे गिन लें, बाद में बैंक जिम्मेदार नहीं होगा. 
पहला कैदी- बेहोश!

 
विज्ञापन

5 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
दामाद को पटियाला पैग पकड़ाते हुए भोजपुरी में कहा... ससुर-बेटा, पियत हो का... 
दामाद-आज सुबह से श्री गणेश किया हूं... इसे खत्म कर लेते हैं...फिर अपनी वाली निकालता हूं..

 
विज्ञापन

6 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : Pixabay
टीटू- अगर तुम्हें गर्मी लगती है तो क्या करते हो? 
शीटू- मैं कूलर के पास जाकर बैठ जाता हूं। 
टीटू- अगर फिर भी गर्मी लगती है तो क्या करते हो? 
शीटू- तो फिर मैं कूलर चालू कर लेता हूं!



 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : Pixabay
बॉयफ्रेंड अपनी गर्लफ्रेंड से- आओ तुम्हें चांद पर ले जाऊं... 
गर्लफ्रेंड- अरे नहीं यार...!!! 
बॉयफ्रेंड- लेकिन क्यों...? 
लड़की- क्योंकि वहां वॉट्सऐप नहीं चलता है...!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें