फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Chutkule: संता अपने दोस्त से बोला- प्यार एकतरफा होना चाहिए, वजह जानकर हो जाएंगे लोटपोट

Wed, 06 Jul 2022 02:45 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
Funny Chutkule: इंसान को सेहतमंद रहने के लिए नियमित रूप से हंसना चाहिए। इससे हमारा मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहता है। आज कल की भागमभाग जिंदगी में मानिसक तनाव और चिंता से होने वाली गंभीर बीमारियों से बचना है, तो इंसान को नियमित रूप से हंसना चाहिए। हमें हंसाने में जोक्स और चुटकुले काफी मदद करते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला। 

हिंदी की क्लास चल रही थी टीचर ने पूछा- कविता और निबंध में क्या अंतर होता है? 
मटरू- प्रेमिका के मुंह से निकला एक शब्द कविता होता है और पत्नी का एक ही शब्द निबंध के समान होता है।
टीचर की आंखों में आंसू आ गए, उन्होंने उस लड़के को क्लास का मॉनीटर बना डाला। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
संता अपने दोस्त से बोला- प्यार एकतरफा होना चाहिए।
दोनों तरफ से बराबर होने से शादी होने का खतरा बढ़ जाता है।
प्यार में शादी करके जिंदगी भर फंसना ठीक नहीं!
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
चिंटू खूबसूरत लड़की का हाथ पकड़कर बोला...

चिंटू- आई लव यू। तुम दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की हो।

लड़की- अच्छा, पर तुम्हारे पीछे मुझसे भी ज्यादा खूबसूरत लड़की खड़ी है।

चिंटू- पर अब मैं ये डायमंड रिंग किसको दूं?

तभी लड़की भी झट से बोल पड़ी- लो, अब क्या मैं अपने जानू से मजाक भी नहीं कर सकती क्या !!!

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
प्रेमिका - हम कहां जा रहे हैं? 

प्रेमी - बेबी, लॉन्ग ड्राइव पर... 

प्रेमिका - तुमने मुझे पहले क्यों नहीं बताया? 

प्रेमी - डार्लिंग, मुझे भी अभी-अभी पता चला... जब ब्रेक फेल हो गए।
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock


पप्पू ने अपनी पड़ोस की लड़की को बोला - आई लव यू, अब तुम मुझे बोलो...

लड़की - मैं अभी जाकर तेरे पापा को बोलती हूं।

पप्पू - पगली पापा को मत बोल, उनकी तो शादी हो गई है।
 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
गर्लफ्रेंड- सुनो, मेरी स्किन बहुत ऑयली-ऑयली सी हो गई है…

बताइए ना, मैं क्या लगाऊं?

बॉयफ्रेंड- ये लो विम बार, ये पूरी चिकनाई हटा देगा…!!!

फिर बॉयफ्रेंड की हुई जोरदार कुटाई...
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock

टीचर- बच्चों, महान व्यक्ति वह होता है, जो हमेशा दूसरों की मदद करे. 

छात्र- सर एग्जाम में न आप खुद महानता दिखाते हैं, न हमें आपस में दिखाने देते हैं...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें