फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Chutkule: पत्नी- जान, क्या तुम मेरे लिए शेर को मार के ला सकते हो...? पति का जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट

Sun, 29 May 2022 02:04 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
वायरल चुटकुले - फोटो : iStock
Viral Chutkule in Hindi: आजकल की भागमभाग जिंदगी में भी अगर आप सेहतमंद रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। हंसने से इंसान का मन प्रसन्न रहता है और घर की उदासी रहती है। लोगों को हंसाने में जोक्स और चुटकुले बड़ी भूमिका निभाते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और वायरल चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

संता को परेशान देखकर बंता ने उससे पूछा 
क्या हुआ भाई आज इतने परेशान क्यों हो?
संता बोला- यार आज धमकी भरा लेटर मिला हैं!
उसमे लिखा हैं.. मेरी बीबी से इश्क फरमाना छोड़ दो, नहीं तो तुमको गोली से उड़ा दूंगा।
बंता बोला- इसमें इतना परेशान होने वाली क्या बात हैं, छोड़ दो उसकी बीबी को।
संता बोला- लेटर में नाम नहीं लिखा, इसीलिये समझ नहीं आ रहा, किसकी बीबी से इश्क फरमाना बंद करना हैं।
विज्ञापन

2 of 7
वायरल चुटकुले - फोटो : iStock
पत्नी- जान, क्या तुम मेरे लिए शेर को मार के ला सकते हो...? 
पति- नहीं बेबी... कुछ और बताओ! मैं तुम्हारे लिए और कुछ भी कर सकता हूं...! 
पत्नी- क्या तुम्हारा व्हाट्सएप चेक कर सकती हूं? 
पति- कहां है वो शेर, जिसके बारे में तुम बात कर रही थी।
विज्ञापन

3 of 7
वायरल चुटकुले - फोटो : iStock

मास्टर जी चीकू से- तुम्हारे अंग्रेजी में इतने कम नंबर क्यों आये?
चीकू- मास्टर जी, आया नहीं था ना उस दिन
मास्टर जी- अरे, क्या तुम पेपर वाले दिन आए ही नहीं थे?
चीकू- नहीं, वो मेरे बगल वाला लड़का नहीं आया था....

4 of 7
वायरल चुटकुले - फोटो : iStock

दो चूहे पेड़ पर बैठे थे... नीचे से एक हाथी गुजरा, एक चूहा हाथी पर गिर गया... 
तभी दूसरा चूहा बोला, “दबा कर रख इसे, मैं भी आता हूं।”
विज्ञापन

5 of 7
वायरल चुटकुले - फोटो : iStock
एक आदमी अपने 18 साल का बेटे को साथ लेकर एक होटल में गया, 
पिता (वेटर से)- एक बियर और एक आईसक्रीम लाओ 
तभी बेटा तपाक से बोला- आईसक्रीम क्यों पापा, आप भी बियर लीजिये ना 
फिर तो दे..चप्पल ..पे..चप्पल
विज्ञापन

6 of 7
वायरल चुटकुले - फोटो : iStock

एक आदमी छोटा जूता पहनकर जा रहा था... 
मिंटू- अंकल जी ये जूता कहां से लिया है? 
आदमी ने चिढ़ते हुए बोला- पेड़ से तोड़ा है।
मिंटू- तोड़ना ही था तो दो महीने बाद तोड़ते, कुछ बड़ा तो हो जाता। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
वायरल चुटकुले - फोटो : Pixabay


टीचर ने साइंस लैब में एसिड में 1 सिक्का डाला और राजू से पूछा- ये बताओ कि ये सिक्का घुलेगा या नहीं 
राजू- सर, नहीं घुलेगा 
सर- शाबाश राजू लेकिन तुम्हें कैसे पता? 
राजू- सर, अगर एसिड में डालने से सिक्का घुलना होता तो आप सिक्का हमसे मांगते ना कि अपनी जेब से निकालते।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें