फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: तूफानी बारिश में आधी रात को एक आदमी पिज्जा लेने गया, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी

Thu, 09 Dec 2021 05:34 PM IST
आशिकी पटेल फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock
आपकी मुस्कराहट में छिपी खुशहाली आपकी सेहत के लिए इतनी जरूरी है कि इसके फायदे जानने के बाद आप हर वक्त हंसने का बहाना खोजेंगे। हंसने से मानसिक तनाव कम होता है। इसके साथ ही खुल कर हंसने से नींद भी अच्छी आती है। इसलिए अगर हमेशा फिट और हेल्दी रहना है तो हंसने में जंजूसी बिल्कुल भी न करें। यहां हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ मजेदार चुटकुले जिन्हें पढ़कर आपको हंसी जरूर आएगी। तो पढ़िए ये मजेदार चुटकुले और खुश रहिए...

एक आदमी की पत्नी मर गई! जब उसे श्मशान
ले जाया जा रहा था, तो पूरे रास्ते बेचारा पति रो
रहा था !
“मुझे अकेला छोड़कर कहां चली गई अब कौन है
मेरा इस दुनिया में??”
पास खड़ी लड़की ने सहेली से कहा- ये अपनी
पत्नी से कितना प्यार करता है। काश इसका पता
मेरे पास होता तो मैं इससे शादी कर लेती!!
रोते हुए पति ने उस लड़की की बात सुन ली!! 
वह और भी ज्यादा ऊंची आवाज़ में रोते हुए बोला
“राजू गुप्ता को गली नंबर 4, मकान नंबर 12 में
अकेले छोड़कर कहा चली गई तुम...!!”
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
तूफानी बारिश में आधी रात को
एक आदमी पिज्जा लेने गया।
पिज्जावाला- आप शादीशुदा हो?
आदमी- ऐसे तूफान में कौन-सी
मां अपने बेटे को पिज्जा लेने भेजेगी।
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
दो दोस्त सफ़र पर जा रहे थे,
रात हो गयी वो टेंट लगा कर सो गए..
रात को एक दोस्त की नींद खुली,
उसने दुसरे को जगा कर कहा,
आसमान की तरफ तुझे क्या
नजर आता है?
दूसरा- बहुत सारे सितारे..
पहला- इससे क्या पता चलता है?
दूसरा- आसमान कितना खुबसूरत है …
पहला- अबे न्यूटन की औलाद,
टेंट चोरी हो गया है...!!!

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
मेरे एक शुभचिंतक ने मुझे यह सुझाव
दिया कि पत्नी से बहस से नहीं जीतो,
बल्कि अपनी मुस्कान से हराओ।
मैंने प्रयास किया…..
पत्नी बोली- बहुत ज्यादा हंसी आ
रही है तुमको ऑजकल??
लगता है तुम्हारा भूत उतारना पड़ेगा... 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
मास्टर जी – भारत की सबसे खतरनाक
नदी कौन सी है…?
राजू – भावना…!
मास्टर – वो कैसे..?
राजू – क्योंकि,
सब इसमें बह जाते हैं…!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें