फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुमटी पर बैठ दोस्तों के साथ इन मजेदार चुटकुलों का लें आनंद, बन जाएगा आपका दिन

Mon, 14 Sep 2026 05:06 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

हिंदी जोक्स: जब आप खुश और टेंशन फ्री होते हैं तो आपके चेहरे पर चमक आ जाती है। हल्की सी मुस्कुराहट किसी की खूबसूरती में चार-चांद लगा देती है, इसलिए हंसना सेहत के लिहाज से जरूरी और फायदेमंद है। 

विज्ञापन
1 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Adobe stock
जोक्स इन हिंदी: हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है। आप समय निकालकर दिन में किसी भी समय निकालकर हंस सकते हैं। हम आपको हंसाने के लिए कुछ फनी जोक्स (Jokes in Hindi) और मजेदार चुटकुले (Funny Chutkule in Hindi) लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 



पप्पू (गप्पू से)- हालांकि मां ने कभी तंत्र विद्या नहीं सीखी है
लेकिन…जिस लड़की पर उनका बेटा फिदा होता है
मां एक नजर में बता देती है कि,
वो चुड़ैल है…



लड़की- जानू मैं तुम्हारा चांद हूं न? 
लड़का- चांद को अगर पता चल जाए की
कैसी-कैसी शक्लों को
चांद कह कर बुलाया जाता है,
तो वो आसमान से धरती पर
गिर कर खुदकुशी कर लेगा
लड़के की बात सुनकर लड़की बेहोश.......
विज्ञापन

2 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
मिटू की छत टपक रही थी, ठीक डाइनिंग टेबल के ऊपर
चिंटू ने मिटू से कहा- यार पता नहीं कबसे ये छत टपक रही है
मिटू- तुझे कब पता चला कि तेरी छत टपक रही है?
चिंटू- जब कल रात को मेरा पैग 3 घंटे तक खत्म नहीं हुआ.......
विज्ञापन

3 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
टीचर- क्या आप जानते हैं,
wife झगड़ालू क्यों होती है?
पप्पू- क्योंकि इसका फुलफॉर्म है,
Without Information Fighting Everytime.....



हिंदी जोक्स: शादी से पहले मायके से खाना बनाना सीख कर नहीं आ सकती थी क्या? बहू का जवाब सुनकर सास के उड़ गए होश


98 साल के बूढ़े आदमी से शादी को लेकर 18 साल की लड़की ने दिया मजेदार जवाब, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले 

4 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
मिंकी- देख तेरे पति की सेक्रेटरी उसको ही देखे जा रही है
चिंकी- मुझे पता है,
पर मैं तो ये देखना चाहती हूं कि मेरा पति कितनी देर तक
अपनी तोंद को अंदर दबाकर रख सकता है...




पिंकी- यार मेरे पापा ने कहा है कि,
अगर इस बार मैं परीक्षा में फेल हुई तो 
मेरी शादी कर देंगे
रिंकी- तो तुमने कितनी तैयारी की है?
पिंकी- बस रिसेप्शन का ड्रेस लेना बाकी है.....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : Adobe Stock

पप्पू- मां ये लड़कियां इतने व्रत क्यों रखती हैं?
मां- बेटा इतनी आसानी से थोड़ी मिल जाएगा किसी को तू
पप्पू (मन ही मन सोचता हुआ)- कसम से आज पहली बार
देवता वाली फीलिंग आ रही है.....




(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें