फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Chutkule: संता- मेरे बोर्ड के एग्जाम शुरू होने वाले हैं, बंता का जवाब पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी हंसी

Fri, 06 Sep 2024 08:37 PM IST
शिखर बरनवाल फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
Viral Jokes: हंसना न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए अच्छा है, बल्कि यह मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद है। हंसने से अवसाद, चिंता और गुस्सा कम होता है। यह हमें सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने में मदद करता है और जीवन के प्रति उत्साहित रहने में मदद करता है। इसलिए, हमें अपनी दिनचर्या में ऐसी चीजें जरूर करनी चाहिए जिससे मन को खुशी मिले। हंसना एक ऐसा व्यायाम है जो हमें बिना किसी लागत के घर बैठे-बैठे खुश रख सकता है। अगर हमें तनाव भरी जिंदगी में भी खुश रहना है, तो सुबह और शाम जरूर हंसना चाहिए। इसीलिए हम आपके लिए हर दिन कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो दर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

संता- यार मेरे बोर्ड के एग्जाम शुरू होने वाले हैं
बंता- अबे तो डरता क्यों है?
संता- सब बोलते हैं दसवीं का एग्जाम ही सबसे इम्पोर्टेन्ट हैं
बंता- अबे ज्यादा टेंशन मत ले 10 वीं की मार्कशीट तो बस जन्मतिथि देखने के काम ही आती है
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
जब चिंटू ने पिंटू के लिए खास तेल में बनाए पकौड़े
चिंटू- आज मैंने एक स्पेशल डिश बनाई है, जिसे खाते ही गर्मी गायब हो जाएगी...!
पिंटू- ऐसा क्या बना दिया तुमने यार...?
चिंटू- नवरत्न तेल में पकोड़े...!

ये भी पढ़ें- Funny Jokes: इन वायरल चुटकुलों को पढ़कर पेट पकड़कर हंसने लगेंगे आप
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
पिंकी से बोला- एक ही कपड़े पहनकर रोज घूमती हो, अजीब नहीं लगता?
पप्पू- यह मेरी ऑफिस यूनिफार्म है बेरोजगार आदमी।

4 of 5
jokes - फोटो : Amar Ujala
लड़का- पता है, बस में बैठते हुए मैं किसी लड़की को खड़ा नहीं देख सकता..
लड़की- तो फिर तुम क्या करते हो..?
लड़का- मैं अपनी आँखें बंद कर लेता हूं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
संता- अगर तुम्हें गर्मी लगती है तो क्या करते हो?
बंता- मैं कूलर के पास जाकर बैठ जाता हूं।
संता- अगर फिर भी गर्मी लगती है तो क्या करते हो?
बंता- तो फिर मैं कूलर चालू कर लेता हूं!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें