फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: डॉक्टर और मरीज की बातें सुनकर छूट जाएगी हंसी, पढ़िए लोटपोट करने वाले चुटकुले

Fri, 09 Aug 2024 01:39 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Today Funny Jokes: अच्छे खानपान के साथ ही सेहतमंद रहने के लिए हंसना-मुस्कुराना भी बेहद जरूरी है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हर दिन हंसना चाहिए। हंसने से मानसिक तनाव और चिंता हमसे दूर रहती है। अगर हम खुश रहते हैं तो हमारा शरीर भी स्वस्थ रहता है और कोई बीमारी हमारे आस पास नहीं भटकती है। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।

डॉक्टर- आपको क्या बीमारी है ?
मरीज- पहले आप वादा करो की हंसोगे नहीं
डॉक्टर- OK…Promise मरीज ने अपनी टांगे दिखाईं
जो गन्ने जितनी पतली थीं डॉक्टर को यह देख के हंसी आ गयी
मरीज- आपने ना हंसने का वादा किया था
डॉक्टर- अच्छा Sorry अब तकलीफ बताओ
मरीज- डॉक्टर साहब, यह सूज गयी है
डॉक्टर- हाहाहाहा… भाग यहां से तू आया ही हंसाने के लिए है।
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
पत्नी- तुम मुझे सोते हुए गाली दे रहे थे 
पति- नहीं तुम्हें कोई गलतफहमी हुई है 
पत्नी- क्या गलतफलमी? 
पति- यही, ''कि मैं सो रहा था'' 
तब से वाकई में पति की नींद गायब है।
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
पुलिस (चोर से)- तुम एक ही दुकान में तीन बार चोरी करने क्यों गए? 
चोर- सर, चोरी तो मैंने पहली बार में ही 
अपनी पत्नी के लिए ड्रेस, चुराकर कर ली थी, 
बाकी दो बार तो मुझे सिर्फ उसे बदलने के लिए जाना पड़ा!

4 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
एक आदमी कॉकरोच को मार रहा था 
मरने से पहले कॉकरोच ने आदमी से आखिरी 
बार बोला- मार दे मुझे डरपोक कहीं के! 
तू मुझसे इसलिए चिढ़ता है क्योंकि तेरी 
बीवी मुझसे डरती है और तुझसे नहीं!
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
पत्नी - आपको मेरी सुंदरता ज्यादा अच्छी लगती है या मेरे संस्कार?
पति- मुझे तो तेरी ये मजाक करने की आदत बहुत अच्छी लगती है!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें