फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: पप्पू ने मां से कहा- सारे खिलौने बेड के नीचे छिपा दो, वजह जानकर नहीं रुकेगी हंसी

Thu, 01 Feb 2024 11:06 AM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : amar ujala
हिंदी मजेदार जोक्स: अगर हम हंसते-मुस्कुराते रहते हैं, तो शरीर में ब्लड सर्कुलेशन अच्छी तरह होता है। इससे कई गंभीर बीमारियों का खतरा कम होता है। यही वजह है कि हम कोशिश करते हैं कि पाठकों को तनाव से दूर रखें और हंसाते रहें। हंसने से आप मानसिक तनाव से दूर रहते हैं और कई बीमारियों से बच सकते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का ये मजेदार सिलसिला...

पति- आजकल तुम न सिगरेट पीने से रोकती हो,
न शराब पीने से, सब शिकायतें खत्म सी हो गई क्या?
पत्नी- जब फायदा दिख रहा हो तो शिकायत बंद हो जाती हैं।
पति- फायदा, क्या फायदा?
पत्नी- वो एलआईसी वाला आया था। बता रहा था कि मुझे क्या-क्या फायदा होगा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
असली खगोलशास्त्री तो परिवार में ही होते हैं…
एक मां- जो बचपन में चांद दिखाती थी। 
दूसरे पापा- जो एक ही थप्पड़ में सारा ब्रह्माण्ड दिखा देते थे। 
और तीसरी पत्नी- जो दिन में तारे दिखाती है। 
ये नासा वासा तो सब भ्रम है!!!
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पप्पू- मां सारे खिलौने बेड के नीचे छिपा दो…
पप्पू की मां- क्यों..?
पप्पू- क्योंकि मेरा दोस्त डब्बू आ रहा है..
पप्पू की मां- डब्बू खिलौने चुरा लेगा क्या…?
पप्पू- नहीं, वह अपने खिलौने पहचान लेगा..
 

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
रास्ते में नवविवाहिता पत्नी के साथ
चलते हुए पति को मजाक सूझा। सड़क
किनारे खड़े गधे की इशारा करके बोला-
अरे तुम्हारा रिश्तेदार है, अभिवादन
तो कर लो।पत्नी फौरन सिर पर पल्लू
डालकर बोली: प्रणाम ससुर जी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : Twitter
एक बार संता ने अपने बेटे की शादी की।
बहू विदाई के बाद घर आ गई तब संता की पत्नी (सास) ने
कहा- बेटी आज से मुझे मां और अपने ससुर को पापा कहना….
शाम को संता का बेटा (पति) के आने पर पत्नी बोली,
मां भैया आ गए
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें