फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: पंडित जी ने बताया घर की खुशहाली के लिए उपाय, जानकर हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट

Fri, 05 Apr 2024 11:54 AM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : amar ujala
हिंदी जोक्स: स्वस्थ रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। हंसने में आप जोक्स और चुटकुलों की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा कॉमेडी फिल्में, टीवी शो या चुटकुले पढ़कर भी हंस सकते हैं। हंसने के लिए इंसान को किसी खास मौके की जरूरत नहीं होती है, क्योंकि वह किसी भी समय भी हंस सकता है।  इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर जिन्हें पढ़कर आपकी हंसी कंट्रोल नहीं होगी। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...

बच्चा :-नल से आते पानी को देखकर बोला,
पापा ये पानी कहाँ से आता है ?
पापा .- बेटा नदी से….
बेटा .-तो फिर मुझे नदी देखनी है।
पापा उसे नदी दिखाने ले जाते हैं।
बच्चा उन्हें नदी में धक्का मारकर गिरा देता है।
और भागता हुआ घर आकर माँ को कहता है।
मम्मी जल्दी से नल खोलो , पापा आते होंगे
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
भिखारी (शर्मा जी से) – साहब मैं अपने परिवार से बिछड़ गया हूं।
मिलने के लिए 150 रुपये चाहिए।
शर्मा जी (भिखारी से) – कहाँ है तेरा परिवार..
भिखारी – जी वो मल्टीप्लेक्स में फिल्म देख रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
लड़का - पता है, बस में बैठते हुए मैं किसी लड़की को खड़ा नहीं देख सकता..
लड़की - तो फिर तुम क्या करते हो..?
लड़का - मैं अपनी आंखें बंद कर लेता हूं..!!!

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
एक औरत ने पंडित जी से घर की खुशहाली का उपाय पूंछा…
पंडित जी .. बेटी पहली रोटी गाय को खिलाया करो और आखिरी रोटी कुत्ते को …
औरत.. पंडित जी मैं ऐसा ही करती हूं …
पहली रोटी खुद खाती हूं …और …
आखिरी रोटी अपने पति को खिलाती हूं
पंडित बेहोश!!
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पहला दोस्त - क्या कर रहे हो भाई?
दूसरा दोस्त - खा रहा हूं भाई...!
पहला दोस्त - अकेले-अकेले...?
दूसरा दोस्त - अबे बीवी से ताने खा रहा हूं, आजा तू भी खा ले...!!!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें