फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: एक लड़के के आते ही क्लास की लड़कियां को गईं बेहोश, वजह जानकर हो जाएंगे लोटपोट

Wed, 03 Apr 2024 11:05 AM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : amar ujala
आज के मजेदार जोक्स: इंसान को स्वस्थ रहने के लिए दिन में समय निकालकर कम से कम एक बार जरूर हंसना चाहिए। अगर आप भी इस भागदौड़ भरी जिंदगी में स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम जोर जोर से हंसने की आदत डाल लीजिए। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों स्वस्थ रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। हंसने के लिए इंसान को किसी खास मौके की जरूरत नहीं होती है, क्योंकि वह किसी भी समय भी हंस सकता है।  जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते हंसते लोटपोट हो जाएंगे। 

पति- क्या कर रही हो तुम?
पत्नी- आसमान देख रही हूं।
पति- आज मौसम कितना हसीन है एक भी तारा नहीं दिख रहा है।
पत्नी (पति से बोली)- अच्छा एक बात बताओ
पति- हां पूछो
पत्नी- वो कौन सी चीज है जो तुम रोज देख सकते हो पर ला नहीं सकते ?
पति तुरंत बोला- पड़ोसन !
पति की बात सुनकर पत्नी ने उसे चांद तारे सब एक साथ दिखा दिए
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
एक हैंडसम लड़का क्लास में आया।
और सारी लड़किया देखते ही दीवानी हो गईं।
लेकिन फिर लड़के ने आते ही कुछ ऐसा कहा कि लड़कियां बेहोश हो गईं।
सोचो क्या कहा होगा?
थोड़ी जगह देना बहन जी।
झाड़ू लगानी है, हाय रे बेरोजगारी।
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर- तुम पढ़ने में ध्यान क्यों नहीं देते हो?
पप्पू- क्योंकि पढ़ाई सिर्फ दो वजह से की जाती है,
पहला कारण है डर और दूसरा कारण है शौक....और
बिना वजह के शौक हम पालते नहीं और डरते तो
हम किसी के बाप से भी नहीं...!!

4 of 5
जोक्स - फोटो : Twitter
अध्यापक ने एक छात्र से पूछा - बताओ, शाहजहां कौन था?
छात्र - जी, वह एक मजदूर था।
अध्यापक - कैसे?
छात्र - आपने ही तो कहा था कि शाहजहां ने कई इमारतों का निर्माण किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पापा- पढ़ ले बेटा पढ़ ले, दसवीं के बाद तो ऐश है।
बच्चा- पागल मत बनाओ पापा, अभिषेक बच्चन ने शादी कर ली है।
तो अब पढ़कर क्या ही फायदा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें