आज के मजेदार जोक्स: हंसने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है। हंसने के लिए किसी खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए, क्योंकि कभी भी समय निकालकर हंस सकते हैं। सेहतमंद रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। हंसने में आप जोक्स और चुटकुलों की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा कॉमेडी फिल्में, टीवी शो या चुटकुले पढ़कर भी हंस सकते हैं। इसीलिए हम आपके लिए हर दिन की तरह कुछ मजेदार चुटकुले (Majedar Chutkule in Hindi) लेकर जिन्हें पढ़कर आपकी हंसी कंट्रोल नहीं होगी। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
एक व्यक्ति पहली बार अकेला हेलिकॉप्टर उड़ाना सीख रहा था।
500 फीट की ऊंचाई पर उड़ते -उड़ते अचानक हेलिकॉप्टर नीचे आ गिरा।
ट्रेनर ने पूछा -क्या हुआ?
बोला- कुछ नहीं , ऊपर जाकर मुझे ठंड लगने लगी, मैंने पंखे बंद कर दिए थे बस।
विज्ञापन
2 of 5
जोक्स
- फोटो : Istock
बेटा (फोन पर) - मां आज हम दो से तीन हो गए।
मां - वह बेटा, बधाई हो... लड़का हुआ है
या लड़की?
बेटा - नहीं मां, आपकी बहू ने दूसरी शादी कर ली।
विज्ञापन
3 of 5
जोक्स
- फोटो : Istock
गोलू - परीक्षा खत्म होते ही जिम ज्वॉइन कर लूंगा।
टोलू - क्यों?
गोलू- रिजल्ट आने तक मार झेलने लायक तो बॉडी बन ही जाएगी।
4 of 5
जोक्स
- फोटो : Istock
एक आदमी अपने ससुराल गया।
सास ने 7 दिन तक उसे पालक का साग खिलाया।
फिर 8वें दिन सास ने पूछा- बेटा क्या खाओगे?
दामाद- आप बस खेत दिखा दो, मैं खुद चर आऊंगा।
संता- जानता है, सगाई और शादी के
बीच में थोड़ा समय क्यों रखा जाता है?
बंता- क्यों?
संता- ताकि कोई ये ना कह सके कि मुझे
दुर्घटना से बचने का मौका नहीं दिया गया..!!