आज के मजेदार जोक्स: वर्तमान समय में काम का दबाव इतना बढ़ गया है कि लोग बेहद कम उम्र में ही तनाव का शिकार हो रहे हैं। अगर आप तनाव तनाव से बचना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। हंसने से मानसिक तनाव दूर रहता है और स्वस्थ रहते हैं। अगर आप खुद को स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो आपको रोजाना अपने लिए थोड़ा समय निकालना चाहिए। इस दौरान आपको अपने दिमाग और शरीर को आराम देना चाहिए। साथ ही कुछ ऐसे काम करने चाहिए जिससे आपको खुशी मिले। अगर आप हर दिन हंसने-मुस्कुराने की आदत डाल लें तो आप तनाव जैसी परेशानियों से भी बचे रह सकते हैं।
एक लड़की बस स्टैंड पर खड़ी थी
एक लड़का बोला- चांद तो रात में निकलता है,
आज दिन में कैसे निकल आया?
ये सुनते ही तपाक से लड़की बोली- अरे उल्लू तो रात को बोलता था,
आज दिन में कैसे बोल रहा है!