जोक्स हिंदी: बीते सालों में जिंदगी इतनी भागमभाग हो चुकी है कि सेहतमंद रहना भी एक चुनौती बन गई है। लोगों को अपना ख्याल रखने का भी समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में अगर आप हर दिन नियमित रूप से हंसते हैं, तो सेहत को काफी फायदा होता है। इसके साथ ही आप मानसिक तौर पर तरोताजा महसूस करते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स और मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
आजकल मोबाईल फोन की घंटियां भी अजीब सी बन गई हैं,
हर घंटी के ऊपर नये-नये गानों की धुन बजती है।
एक आदमी के पिता की मौत हो गई,
पंडित जी अन्तिम संस्कार की रसमें पूरी कर रहे थे,
कि उसके मोबाईल फोन की घंटी बज उठी जिसमें से गाना बज रहा था-
अज नहीयों नचना ते फिर कदों नचना।
यह गाना अभी बंद भी नहीं हुआ था कि एक और फोन बज उठा,
जो कुछ इस प्रकार था- हुन मोजा ही मोजा।