आज के मजेदार जोक्स: जोक्स और चुटकुले आपके तनाव को कम करने का काम करते हैं। इससे आप प्रसन्न रहते हैं और सकारात्मक सोचते हैं। हर इंसान को स्वस्थ रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। अगर आप हंसते रहते हैं, तनाव से दूर रहते हैं और हमेशा स्वस्थ रहते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं।
हिंदी भाषा का सौंदर्य
गोविन्द: भाई, कहां थे?
काफी दिनों से दिखाई नहीं दे रहे थे।
दामोदर: पवित्र श्रावण मास में शकुनी वृत्तिवश,
कौरव-पांडव धर्म कर्म अनुसरण में मग्न था।
कृष्णजी की जन्म स्थली की यात्रा और
कुछ दिन कृष्ण जन्म स्थान पर निवास
करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था।
सारांश: जुआ खेलते पकड़े जाने के कारण, जेल गए थे।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
जोक्स
- फोटो : Istock
लड़की एटीएम के पास चिंटू से कहती है-
भईया मुझे अपना बैलेंस चेक करना है, आप मेरी मदद कर दीजिए!
चिंटू ने लड़की को एक जोर की लात मारी लड़की गिर गई!
चिंटू (लड़की से) - आपका बैलेंस तो बहुत खराब है!
विज्ञापन
3 of 5
jokes
- फोटो : Amar Ujala
पत्नी- तुमने कभी मुझे सोना, हीरा, मोती गिफ्ट नहीं दिया
पति ने एक मुट्ठी मिट्टी उठाकर हाथ में दे दी।
पत्नी- यह क्या है?
पति- मेरे देश की धरती सोना उगले उगले हीरे मोती मेरे देश की धरती।
पत्नी गुस्से से पति को घूरने लगी।
4 of 5
जोक्स
- फोटो : Istock
चिंटू दर्जी के पास गया और उससे पूछा- पैंट की सिलाई कितने की है?
दर्जी- 300 रुपये
चिंटू- और निक्कर की?
दर्जी- 100 रुपये
चिंटू (कुछ देर सोचकर) - तो फिर निक्कर ही सिल दो, बस लंबाई पैरों तक कर देना
चिंटू की बात सुनकर दर्जी कैची लेकर उसके पीछे दौड़ पड़ा।
पत्नी- अब मैं 10 तक गिनूंगी अगर, तुम ना बोले तो मैं जहर खा लूंगी
पत्नी- एक.
पति- खामोश
पत्नी- दो
पति- फिर भी चुप्प
पत्नी- बोलो ना प्लीज
पत्नी का रोना शुरू
पति- गिनती गिन गिनती
पत्नी- शुक्र है! आप बोले तो, नहीं तो मैं जहर खाने ही वाली थी।