फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: संता दांत निकलवाने डॉक्टर के पास पहुंचा, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी

Sun, 02 Oct 2022 02:53 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Santa Banta Doctor Jokes in Hindi: सेहतमंद रहने के लिए इंसान को हंसना बहुत जरूरी है। हंसने से आप मानसिक तनाव से दूर रहते हैं और कई बीमारियों से बच सकते हैं। इसलिए आपको हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए जिससे आप मानसिक तनाव से बच सकते हैं। हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...

मरीज- डॉक्टर साहब, क्या आपको यकीन है कि मुझे मलेरिया ही है? 
दरअसल, मैंने एक मरीज के बारे में पढ़ा था कि डॉक्टर उसका मलेरिया का इलाज करते रहे... अंत में जब वह मरा तो पता चला कि उसे टायफाइड था।
डॉक्टर- चिन्ता मत करो, हमारे अस्पताल में ऐसा कभी नहीं होता। हम अगर किसी का मलेरिया का इलाज करते हैं तो वह मलेरिया से ही मरता है। 
मरीज की हालत खराब
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : Istock
संता- डॉक्टर साहब क्या आप बिना दर्द करे दांत निकाल कर दिखा सकते हो?
डॉक्टर- थोड़ा दर्द तो होता ही है।
संता- लेकिन मैं ऐसा कर सकता हूं।
डॉक्टर- कैसे?
संता-...हाहाहाहाहाहा हीहीहीही...
संता की इस हरकत के बाद डॉक्टर ने उसके 32 के 32 दांत निकाल लिए।

 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
गर्लफ्रेंड- सुनो, मेरी स्किन बहुत ऑयली सी हो गई है;
बताओ न, मैं क्या लगाऊं?
बॉयफ्रेंड- ये लो विम बार, ये पूरी चिकनाई हटा देगा!!!
फिर बॉयफ्रेंड की हुई जोरदार कुटाई...

 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
मंदिर में पूजा करते समय गांव की एक लोभी महिला भगवान से बोली...
भगवान, तेरे लिए एक सेकंड कितने सालों के बराबर है?
भगवान बोले- करोड़ों साल के बराबर
फिर महिला बोली-और करोंड़ो रुपये कितने बराबर होते हैं?
भगवान बोले- रत्ती बराबर
लालच से महिला बोली- एक रत्ती मुझे भी दे दीजिए
भगवान बोले-एक सेकंड मंदिर में ही रूको, लाकर देता हूं।

 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
लड़का गर्लफ्रेंड के घर के बाहर खड़ा था...
तभी आंटी बाहर आई
आंटी- क्यों खड़े हो ?
लड़का- ऐसे ही
आंटी- बेटा यही उम्र है, थोड़ा पढो लिखो कैरियर सेट कर लो
लड़का- लड़की तो मेरे से सेट हो नहीं रही, कैरियर क्या खाक सेट करूंगा
 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock

बेटा बीयर पीकर घर लौटा था पापा की डांट से बचने के लिए लैपटॉप खोलकर पढ़ने लगा। 
पापा- बेटा तू फिर से पीकर आया है? 
बेटा- नहीं पापा मैंने नहीं पी है 
पापा- तो फिर सूटकेस खोलकर क्या पढ़ रहा है? 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
एक आदमी कॉकरोच को मार रहा था 
मरने से पहले कॉकरोच ने आदमी से आखिरी बार बोला- मार दे मुझे डरपोक कहीं के, तू मुझसे इसलिए चिढ़ता है क्योंकि तेरी बीवी मुझसे डरती है और तुझसे नहीं। 
कॉकरोच को मारना केंसिल। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें