फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: पति ने बताया वजन कम करने का आसान तरीका, जानकर हो जाएंगे लोटपोट

Sat, 10 Dec 2022 02:49 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
Today’s Majedar Jokes: आज कल की व्यस्त जीवन में भी आपको स्वस्थ रहना है, तो सुबह और शाम को हंसने की आदत डाल लीजिए। हंसने की वजह से आप मानसिक तनाव और कई गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं। 

पत्नी- क्यों जी, गेहूं कहां पिसवाया आपने...?
पति (सहमकर)- हमेशा वाली जगह पर।
पत्नी - तो गेहूं देकर कहीं सैर सपाटा करने चले गए होंगे...?
पति- कहीं तो नहीं गया था...वहीं रूका था।
पत्नी- ध्यान कहां रहता है आप का...आती जाती औरतों को देख रहे होंगे,
खूब जानती हूं आपको...?
पति (अब पूरी तरह घबरा गया)- सच में वही सामने खड़े होकर आटा पिसवाया।
पत्नी- झूठ मत बोलो, पूरा ध्यान व्हाट्सएप में होगा बहुत दिनों से नोट
कर रही हूं घर के काम में आपका बिल्कुल ध्यान नहीं रहता आपका...?
पति- नहीं, ऐसा कुछ भी नहीं, बताओ तो हुआ क्या...?
पत्नी- सबकुछ ठीक था तो रोटियां जल कैसे गईं फिर...!!!
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
महिला- मेरा वेट कैसे कम होगा? 
पति- अपनी गर्दन को रोजाना दाएं बाएं हिलाती रहो।
महिला- किस समय? 
पति- जब कोई खाने को पूछे!

 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर- एक औरत एक घंटे मे 50 रोटी बना लेती है, तो तीन औरतें एक घंटे में कितनी रोटी बनाएंगी...
बच्चा- एक भी नही, क्योंकि तीनों मिलकर सिर्फ चुगली करेंगी...!
बच्चे की बात सुनकर टीचर अभी तक बेहोश है...

 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
वकील- हत्या की रात तुम्हारे पति के अंतिम शब्द?
पत्नी- मेरा चश्मा कहां है संगीता...?
वकील- तो इसमें मारने वाली क्या बात थी...?
पत्नी- मेरा नाम रंजना है!
पूरा कोर्ट खामोश...

Funny Jokes: जब पत्नी ने बनाया घर में खाना, पढ़िए ऐसे ही मजेदार जोक्स

 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
यमराज (औरत से) - चलो, मैं तुम्हें लेने आया हूं।
औरत - बस दो मिनट दे दो।
यमराज - दो मिनट में ऐसा क्या कर लोगी...?
औरत - फेसबुक पर स्टेटस डालना है, 'Traveling to yamlok'!
यह सुनकर यमराज ही हो गए बेहोश...!!!

Latest Jokes: भीड़ को हटाने के लिए टोलू ने कही ऐसी बात, फिर जो हुआ जानकर हो जाएंगे लोटपोट

 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
बेटी- मैं पड़ोसी से प्यार करती हूं और भाग रही हूं उसके साथ..!!
बाप- थैंक गॉड... मेरे पैसे और समय दोनों बच गए..!
बेटी- पापा, मैं लेटर पढ़ रही हूं, जो मम्मी रख के गई है...!!!
पिता बेहोश..

आज के मजेदार जोक्स: जब लड़की ने बॉयफ्रेंड से अपना प्यार साबित करने को कहा, लड़के ने दिया मजेदार जवाब
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
जज- आपको अपनी सफाई में क्या कहना है...?
महिला- अब मैं क्या बोलूं? मेरे यहां तो सफाई नौकरानी करती है, तो इस बारे में
तो वही ज्यादा अच्छी तरह से बता सकती है...!!!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें