Latest Chutkule: आज के समय में लोगों के पास अपने लिए भी समय नहीं होता, जिसकी वजह से उन्हें कई स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। काम के बढ़ते दबाव की वजह से लोग हंसना तक भूल गए हैं। ऐसे में ज्यादातर लोग मानसिक तनाव का शिकार हो रहे हैं। लेकिन यदि आप थोड़ा सा समय निकालकर हंसी ठिठोली करते हैं, तो आप इन परेशानियों से बच सकते हैं। दरअसल, हंसने से इंसान का मन, मस्तिष्क और शरीर स्वस्थ रहते हैं, जिससे हम बीमारियों से भी बचे रहते हैं। यही कारण है कि हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। हंसने की वजह से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है जिसकी वजह से दिल की बीमारियां भी दूर रहती हैं। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ मजेदार जोक्स, आपके तनाव को कम कर देंगे।
पति और पत्नी मंदिर गए
पति (पत्नी से)- तुमने क्या मांगा?
पत्नी (पति से)- आप और मैं सात जन्म तक साथ रहे
पत्नी- और आपने क्या मांगा?
पति- ये हमारा सातवां जन्म हो